News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दिया आक्सीजन कन्संट्रेटर मशीन

Sanjay Pandey

Reported By:

May 28, 2021  |  5:17 PM

816 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दिया आक्सीजन कन्संट्रेटर मशीन

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा के तुर्कहां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पूर्व गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह द्वारा उपलब्ध कराए गए ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मशीन डॉ. अरविन्द कुमार को अस्पताल पर मरीजों के सहूलियत के लिए शुक्रवार को जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने सौंपा।
अस्पताल पर आक्सीजन कंसन्ट्रेटर देने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी गांवो में अपनी पैर तेजी से पसार रही है, ऐसे में सरकार को चाहिए कि निचले स्तर पर स्वास्थ्य ब्यवस्था ठीक करे ताकि ग्रामीण इलाके के लोगों का सामुदायिक या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ही समुचित इलाज मिल सके। कहा कि मुश्किल समय में लोगों की मदद करना कांग्रेस का धर्म है और यही कांग्रेस की विचारधारा भी है।
इस महामारी के चलते किसी को भी ऑक्सिजन की कमी ना हो, ये सुनिशचित करने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। श्री सिंह ने बताया कि जल्द ही पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव मेडिकल किट का वितरण और सैनिटाइजर छिड़काव का कार्य शुरू किया जाएगा। इस दौरान डॉ. सुहैल अख्तर जिला महासचिव अजय जायसवाल, अशोक सिंह, विजेंद्र मल्ल, वेदप्रकाश तिवारी, सिद्धार्थ चौरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking