News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: पंचायत चुनाव के दो सम्भावित उमीदवारों में हाथापाई, पांच लोग हिरासत में

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 6, 2021  |  7:32 PM

590 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: पंचायत चुनाव के दो सम्भावित उमीदवारों में हाथापाई, पांच लोग हिरासत में

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील परिसर में मंगलवार को शिवपुर गांव निवासी पंचायत चुनाव के दो सम्भावित उम्मीदवारों के बीच जाति प्रमाण पत्र को लेकर तानातानी व हाथापाई होने का मामला प्रकाश में आया है। हल्का लेखपाल से भी वाद विवाद की स्थिति भी बनी। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाई है।
खड्डा थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी फारुख ने पिछडी जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था, उसने पूर्व में अपने परिवार के दादा आदि का प्रमाण पत्र बनने के सम्वन्ध में नोटरी शपथपत्र भी दिया है। गांव के ओमप्रकाश ने उनकी श्रेणी सामान्य में बताते हुए आपत्ति दर्ज कराई। लेखपाल ने फारूख के आवेदन को निरस्त कर दिया। मंगलवार को इसी बात को लेकर तहसील परिसर में ही बतकही के दौरान हाथापाई हो गई। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर जाच-पड़ताल सहित अन्य कार्रवाही में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking