News Addaa WhatsApp Group Join करें

गन्ना विकास समिति खड्डा के परिसर में कृषि गोष्ठी मेला का हुआ आयोजन

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 24, 2021  |  3:10 PM

1,768 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गन्ना विकास समिति खड्डा के परिसर में कृषि गोष्ठी मेला का हुआ आयोजन

खड्डा/कुशीनगर। प्रदेश सरकार के 4 वर्ष सफलता के साथ पूर्ण होने पर जगह जगह गोष्ठी व मेला का आयोजन किया जा रहा है। गन्ना विकास समिति खड्डा के परिसर में बुधवार को कृषि गोष्ठी/मेला का आयोजन कर कृषि विकास के बारें में किसानों को जानकारी दी गई। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया।गन्ना विकास समिति खड्डा के परिसर में कृषि गोष्ठी मेला का हुआ आयोजनगन्ना समिति में आयोजित मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि गन्ना विकास परिषद के अध्यक्ष सुप्रियमय मालवीय, सचिव सुवाष राम, एससीडीआई नरेन्द्र कुमार सिंह ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि ने किसानों को सम्वोधित करते हुए कहा की केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हित में अनेकों योजनाएं चला रही है। उन्होंने सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाओं को गिनाया। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह ने गन्ना की बुवाई ट्रैंच विधि से करने, सहफसली खेती को बढ़ावा देने, खाद व बीज का चयन सहित गन्नै की उत्पादकता बढ़ाने के अनेको सुझाव किसानों को दिए। सचिव सुबाष राम ने सभी का स्वागत करते हुए कृषि गोष्ठी से किसानों के लाभ बताए।इस दौरान मुन्ना सिंह, रामप्रीत प्रजापति, रमाकांत तिवारी, बृजकिशोर यादव, अतुल तिवारी, मोहन यादव आदि लोग मौजूद रहे।

आपके लिए और..- श्रावण सोमवार पर  अलर्ट: यूपी-बिहार बॉर्डर पर पुलिस का सख्त...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा कोतवाली में डीजे संचालकों के साथ थानाध्यक्ष की बैठक, मानक न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई
हाटा कोतवाली में डीजे संचालकों के साथ थानाध्यक्ष की बैठक, मानक न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली परिसर में सोमवार को थानाध्यक्ष दीपक सिंह की अध्यक्षता…

रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे बाद सकुशल मिलीं दो मासूम सगी बहनें
रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे बाद सकुशल मिलीं दो मासूम सगी बहनें

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब…

पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप
पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप

कुशीनगर। जिले के रविंद्रनगर थाना क्षेत्र स्थित रविंद्रनगर धुस के सांक्रित्य हॉस्पिटल में पथरी…

प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

श्रावण के पहले सोमवार को हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र, बिहार से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking