News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर के इस गांव में 2 महीने में 100 लोगों की गई जान, जांच से भागे ग्रामीण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 24, 2021  |  3:02 PM

1,476 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर के इस गांव में 2 महीने में 100 लोगों की गई जान, जांच से भागे ग्रामीण

कोरोना की दूसरी लहर (Corona Second Wave) में बड़ी संख्या में लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो रहे हैं. इस बीच यूपी के गोरखपुर (Gorakhpur) के सरदार नगर ब्लॉक के गौनर गांव में पॉजिटव केस और मरने वालों का आंकड़ा चौकाने वाला है. यहां दो महीने में हुई 100 मौतों से लोग हैरान हैं. खास बात‍ ये है कि 15 हजार की आबादी वाले इस गांव में कोई भी प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र नहीं है. मौत का कारण स्पष्ट नहीं है. वहीं ग्रामीण रमाकांत शर्मा ने कहा कि पिछले दो महीने में 100 के करीब मौतें हुई हैं. पर मौत किस वजह से हुई ये पता नहीं. ग्रामीण विमल निषाद बताते हैं कि डेढ़ माह में 70 से 80 मौतें गांव में हुई है. लगातार हो रही मौते के बाद जब इसकी जानकारी जिला प्रशासन को हुई तो सीडीओ इन्द्रजीत सिंह और क्षेत्रीय विधायक संगीता यादव ने गांव की यथा स्थिती जानने पहुंचे.

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

गांव में ही कोरोना जांच की सुविधा दी गयी. आशा वर्कर का कहना था कि गांव के लोग जांच ही नहीं करा रहे थे. वो जांच कराने के भाग रहे थे. ग्रामीणों में कोरोना का खौफ सिर चढ़कर बोल रहा था. जिसके बाद प्रशासन की टीम ने गांव में दवा की किट का वितरण कराया. पूरे गांव को सेनेटाइज किया गया. सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया. साथ ही जो लोग संदिग्ध थे उन्हें आइसोलेट किया गया. सीएचसी प्रभारी की विशेष ड्यूटी लगाई गयी.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्री बनकर घूमना, भोले-भाले यात्रियों से दोस्ती गांठना, बातचीत में…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे

गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking