News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान में पड़रौना नगर में चला विशेष सम्पर्क

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 21, 2021  |  9:04 PM

817 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान में पड़रौना नगर में चला विशेष सम्पर्क

पिपरा बाजार/कुशीनगर। श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत रविवार को विशेष सम्पर्क दिवस पर टोली ने पडरौना नगर में सम्पर्क किया। जिला प्रचारक राजेश जी,नगर प्रचारक विशाल जी,गौ संवर्धन प्रमुख श्री प्रदीप जी,भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन एवं हिंदू जागरण मंच प्रदेश प्रचार प्रमुख आशुतोष ऋषि महाराज ने सेवा बस्ती में सम्पर्क किया। इसी क्रम में टोली ने डॉ राजीव झा और उनकी पत्नी डॉ गीता झा से सहयोग राशि प्राप्त किया।इसके अलावा सभी स्टॉफ नए कूपन लेकर मंदिर निर्माण के लिए राशि दिया। सेवा बस्ती में सम्पर्क के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला प्रचारक ने कहा कि श्री अयोध्या में भगवान राम के जन्म भूमि पर भव्य मंदिर बने इसके सभी को सहयोग करना चाहिए।पुरुषोत्तम राम ने समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य किया।इसलिए समाज का भी दायित्व है भगवान राम के मंदिर निर्माण में मनोयोग से सहयोग करे। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ पांडेय ने कहा कि श्रीराम हिंदू समाज के आराध्य और आस्था के केंद्र हैं।इसीलिए हिंदू समाज ने लंबी लड़ाई लड़ कर अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि अन्य संप्रदाय के लोगों के लिए श्रीराम पूर्वज है। इस नाते उन्हें अपने पूर्वज श्रीराम का भव्य मंदिर बनाने में सहयोग करना चाहिए।

आज की हॉट खबर- 25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध...

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking