News Addaa WhatsApp Group Join करें

बिहार में सुशांत सिंह आत्महत्या के मामले में सलमान, करण जौहर सहित 8 के खिलाफ मुकदमा दायर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 17, 2020  |  10:23 AM

1,654 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बिहार में सुशांत सिंह आत्महत्या के मामले में सलमान, करण जौहर सहित 8 के खिलाफ मुकदमा दायर

बिहार की राजधानी पटना में जन्मे बॉलीवुड अभिनेता सुशांत राजपूत भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके कथित आत्महत्या के मामले को लेकर लोगों में गुस्सा व्याप्त है। इसी को लेकर बुधवार को बिहार के मुजफ्फरपुर की अदालत में फिल्मी दुनिया से जुड़े आठ लोगों के खिलाफ एक परिवाद पत्र दाखिल किया गया है।

आज की हॉट खबर- भजन छपरा: विद्युत करंट की चपेट में आने से 40...

मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में स्थानीय अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने बुधवार को एक परिवाद पत्र दाखिल कर फिल्मी दुनिया से जुड़े आठ लोगों पर आरोप लगाया है कि इन सभी ने साजिश के तहत सुशांत को आत्महत्या के लिए मजबूर किया। यह एक तरह से हत्या है।

ओझा द्वारा दायर किए गए परिवाद पत्र में कहा गया है कि करण जौहर, आदित्य चोपड़ा, साजिद नाडियाडवाला, सलमान खान, संजय लीला भंसाली, भूषण कुमार, एकता कपूर तथा निर्माता-निर्देशक दिनेश विजान पर आरोप लगाया गया है कि साजिश के तहत ये लोग सुशांत की फिल्में रिलीज होने दे रहे थे। इनके कारण फिल्म से जुड़े कार्यक्रमों में सुशांत को आमंत्रित नहीं किया जाता था।
परिवाद पत्र में कहा गया है कि इन सभी लोगों के कारण सुशांत को आत्महत्या करने के लिए विवश होना पड़ा। सुशांत की मौत से बिहार ही नहीं देश के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। ओझा ने बताया कि परिवाद पत्र में भादवि की धारा 306, 109, 504, और 506 के तहत आरोप लगाया गया है।

इस पत्र में गवाह के रूप में अभिनेत्री कंगना रनौत के भी नाम दर्ज है। ओझा ने बताया अदालत ने कि इस मामले की अगली सुनवाई 3 जुलाई को मुकर्रर की है। उल्लेखनीय है कि सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट पर रविवार को आत्महत्या कर ली थी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची
पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची

न्यूज़ अड्डा: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने…

“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल
“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल

कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र की शालिकपुर पुलिस चौकी एक बार फिर विवादों के केंद्र…

31 मई को यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, एक ही मार्ग से तीन मामलों में 547 लीटर से अधिक शराब बरामद
31 मई को यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, एक ही मार्ग से तीन मामलों में 547 लीटर से अधिक शराब बरामद

लोगों ने बताया कि सालिकपुर पुलिस चौकी की भूमिका संदिग्ध खड्डा, कुशीनगर। बिहार राज्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking