News Addaa WhatsApp Group Join करें

बोईसर के कन्टेमेंट झोन बनने से व्यापारियों की हालत बेहाल.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Jun 20, 2020  |  12:15 PM

3,893 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बोईसर के कन्टेमेंट झोन बनने से व्यापारियों की हालत बेहाल.। WhatsApp
Responsive image
पालघर।कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के बाद जिला प्रशासन द्वारा बोईसर ग्रामपंचायत को कन्टेनमेंट झोन बनाने को दो सप्ताह होने को है। जहां कोरोना संक्रमितों की ईजाफा अब काफी हद तक रूकता नजर आ रहा है। वशर्ते समूचे ईलाके को कन्टेमेंट झोन बनाये जाने से व्यापारियों पर काफी बुरा असर पड़ा है। रोजगार चौपट होने से अब उनके सामने गुजारा तो दुर दुकान के भाड़े देने को लेकर सामत है। लाँकडाऊन में पहले से परेशान व्यापारियों की हालात बेकाबू होते जा रहे है।
       बोईसर व्यापारियों की गुरुवार 18 जून को बोईसर पुलिस स्टेशन में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान प्रशासन से तमाम समस्याओं पर अवगत कराते व्यापारिक प्रतिनिधियों के माध्यम से सुझाव दिया गया कि जिस सोसायटी अथवा ईलाके में संक्रमितों की जानकारी आ रही है। उसी ईलाके को कन्टेमेंट झोन में रखते हुए अन्य जगहों में रोजगार कर रहे व्यापारियों को सहुलियत दी जाय। व्यापारी भी शासनादेश के तहद नियमावली से रोजगार चलाने के लिए प्रतिबद्ध है। व्यापार हेतु बैंकों को शुरू करते समयबद्ध तरिके से सुबह 9.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक व्यापारिक प्रतिष्ठान को खोले रखने की ईजाजत दी जाय।जिससें आर्थिक संकट व अन्य समस्याओं का निस्तारण हो सके।
          व्यापारियों की ओर से किराना, सब्जी, कपड़ा,इलेक्ट्रॉनिक, मोबाईल ,हाँटेल,मटन मच्छी,हार्डवेयर, स्वीट्स के व्यापारी प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया।
      प्रशासन की ओर से व्यापारियों की समस्याओं की जानकारी लेने के लिए बैठक में पालघर तहसीलदार, गट विकास अधिकारी, बोईसर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक ,सहायक निरीक्षक समेत  श्रमजीवी संगठना के तालुकाध्यक्ष दिनेश भाऊ पवार, सहसचिव वैशाली वरगा, शिवसेना बोईसर विधानसभा संगठक निलम संखे, जि.प.सदस्य शीतल धोड़ी,महेंद्र भोणे,पं.स.सदस्य आनंद पंडित, अजय दिवे,बोईसर मंडल अधिकारी मनिष वर्तक, बोईसर ग्राम सेवक कमलेश संखे सरपंच वैशाली बाबर,उप सरपंच इत्यादि अनेक संगठनों के लोग  मौजूद रहते समस्याओं को सुना।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking