महाराष्ट्र में पूर्ण लॉकडाउन तो नहीं लगाया गया है, लेकिन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कल रात 8 बजे से अगले 15 दिनों के लिए कई सख्त पाबंदियों का ऐलान किया है। ‘ब्रेक द चेन’ की मुहिम छेड़ते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा है कि पूरे राज्य में धारा 144 लगाई जाएगी।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य दफ्तर बंद रहेंगे। पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बंद नहीं किया गया है, लेकिन लोकल ट्रेन और बसों का इस्तेमाल केवल जरूरी सेवाओं में लगे लोग ही कर पाएंगे। ई-कॉमर्स सेवा, पेट्रोल पंप और सेबी से जुड़़े वित्तीय संस्थान खुले रहेंगे। बैंकों में कामकाज जारी रहेगा। कंस्ट्रक्शन कार्य भी किए जा सकते हैं। हालांकि, कंस्ट्रक्शन कंपनियों से कहा गया है कि वे मजदूरों के साइट पर रहने की ही व्यवस्था करें। होटल और रेस्तरां को केवल टेक अवे और होम डिलीवरी की इजाजत दी गई है।
कुशीनगर। तमकुहीराज कस्बे के हाईवे चौराहे पर सवारी बैठाने को लेकर गुरुवार को दो…
कुशीनगर। साइबर अपराधियों के बढ़ते जाल के बीच कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…
कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…
कुशीनगर। जिले में एक ओर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार अपनी संवेदनशील कार्यशैली, अपराध नियंत्रण,…