News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: लक्ष्मीगंज बैंक सेवा केंद्र संचालक से छिनैती का रामकोला पुलिश ने किया पर्दाफाश!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 12, 2020  |  2:52 PM

1,361 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: लक्ष्मीगंज बैंक सेवा केंद्र संचालक से छिनैती का रामकोला पुलिश ने किया पर्दाफाश!
  • लक्ष्मीगंज बैंक सेवा केंद्र संचालक से छिनैती का रामकोला पुलिश ने किया पर्दाफाश
  • 20 जुलाई की रात सपहा के पास बैंक सेवा संचालक से हुई थी छिनैती।

राजेश कुमार  चौहान/न्यूज़ अड्डा
रामकोला / कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र में लाठी-डंडे से लैस बाइक सवार बदमाशों ने सेंट्रल बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से मारपीट कर नगदी सहित तीन लैपटॉप और तीन मोबाइल छीन कर फरार हो गए थे। रामकोला पुलिश मुक़द्दमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में थी कि मुखविर की सूचना पर थानाध्यक्ष रामकोला करुणेश प्रताप सिंह अपने हमराहियों के साथ मेहदीगंज के पास से मेहरुद्दीन पुत्र हामिद अंसारी 24 वर्ष निवासी मिश्रौली विश्राम पट्टी थाना कोतवाली पड़रौना एवं अदित्य कुशवाहा पुत्र केशव कुशवाहा निवासी उरदहा नंबर- 1,थाना-रामकोला को गिरफ्तार करने में सफल रहे। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिश एक लैपटॉप, एम आई कंपनी की मोबाइल , पैशन प्रो बाइक ,चार सौ पचास रुपये नकदी व बैंक ग्राहक सेवा संचालक का आधार और पैनकार्ड बरामद करने का दावा कर रही है। पकड़े गए अभियुक्तों को रामकोला पुलिश ने जेल भेज दिया।
रामकोला थाना क्षेत्र के सपहां निवासी महफूज खान लक्ष्मीगंज में सेंट्रल बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते है। 20 जुलाई सोमवार की शाम को करीब साढ़े आठ बजे अपने सहयोगी अरविन्द कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। तभी सपहा गाँव के करीब सुन -सान जगह के पास बाइक सवार बदमाश जो लाठी-डंडे से लैस थे ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को रोक कर लाठी-डंडे से प्रहार कर दिए जिससे महफूज खान के सिर पर गंभीर छोटे आई थी। उनके पास बैग में रखे नगद रूपये सहित तीन लैपटॉप और तीन मोबाइल छीन कर बदमाश फरार हो गए थे।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking