News Addaa WhatsApp Group Join करें

विश्व दिव्यांग दिवस पर महावितररण के दिव्यांग कर्मचारियों को किया गया सम्मान.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Dec 3, 2020  |  7:08 PM

1,227 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विश्व दिव्यांग दिवस पर महावितररण के दिव्यांग कर्मचारियों को किया गया सम्मान.।

पालघर। विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगजनों की हौसला अफजाई को पंख दिलाने के लिए मुख्य धारा से जुड़कर प्रतिभाशाली लोगों को सेवाभावी संस्था केसीएन क्लब पालघर ईकाई की ओर से गुरुवार को औद्योगिक शहर बोईसर प.स्थित महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कं.लि.(एमएसईडीसीएल) के कार्यालय में एक सादे समारोह के दौरान दोपहर को कार्यरत दिव्यांग कर्मचारियों को अंगवस्त्रम, श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह भ़ेंटदेकर गणमान्य अतिथियों के हाथों सम्मानित किया गया।

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...


प्रतिभा संपन्न दिव्यांगजनों को विश्व दिव्यांग दिवस पर सादर सम्मान के शुभ अवसर पर प्रमुख अतिथियों में महा.विद्युत वितरण विभाग बोईसर (ग्रामीण) के उप कार्यकारी अभियंता रुपेश पाटिल, बोईसर-पालघर पत्रकार संघ रजि.के अध्यक्ष रामप्रकाश निराला, केसीएन क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पत्रकार नंदन मिश्रा, क्रांति ज्योति दिव्यांग विकास संस्था रजि. के अध्यक्ष विलास भोणे, ओमसाई दिव्यांग संस्था बोईसर के अध्यक्ष देविदास राठौड़, महावितरण के सुनिल माने द्वारा दिव्यांगजनों अविनाश म्हात्रे, संजय भानुशाली, अभिजीत जोशी, विनोद रावते, नरेश मोरे आदि को सम्मानित किया गया।


दिव्यांगजनों के सम्मान समारोह में केसीएन क्लब के पालघर ईकाई के संगीता जयसवाल, मनोज यादव,रामनगीना यादव (महात्मा जी)कैमरा मैंन केसीएन हेडलाइंस,चंदन झा,रविंद्र पाल,राकेश शर्मा, गुलाब चौहान, सत्येंद्र यादव मौजूद रहे।
केसीएन क्लब पालघर के प्रोजेक्ट्स प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष पालघर देवेंद्र(बबलू) मेश्राम ने विश्व दिव्यांग दिवस के सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए सभी आगतो समेत अतिथियों का आभार जताया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking