Wednesday, 25 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल, तरयासुजान पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा• हाटा में अब नहीं लगेगा जाम! प्रशासन ने कसी कमर, अतिक्रमणकारियों पर गिरेगी गाज• सिकटिया में स्थित उत्तर बाहिनी घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डूबकी• क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट
Advertisement

हर जिले में एक हजार छात्रों को टैबलेट देने की तैयारी में योगी सरकार, कॉलेज में दाखिला लेने पर मिलेगा टैबलेट

न्यूज अड्डा डेस्क
Feb 19, 2021, 12:00 PM IST • अब तक 1.8K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले हलचल बढ़ने लगी है. चुनावों से पहले यूपी सरकार सूबे के छात्रों को बड़ा तोहफा दे सकती है. यूपी के हर जिले में कॉलेज में दाखिला लेने वाले 1000 छात्रों को यूपी सरकार मुफ्त में टैबलेट देने का एलान कर सकती है.

जानकारी के मुताबिक, यूपी सरकार की ओर प्रदेश के हर जिले में इस योजना को लागू करने की तैयारी की जा रही है. बीजेपी की ओर से अपने चुनावी घोषणापत्र में हर छात्र को मुफ्त लैपटॉप, एक जीबी डाटा देने का वादा किया था. हालांकि, यूपी सरकार का ये वादा अभी तक पूरा नहीं हो पाया है.

Advertisement

लेकिन अब सूत्रों की मानें, तो चुनावी साल से एक वर्ष पहले ही बीजेपी अपने चुनावी वादे को इस नए अंदाज में पूरा करने में लगी है. जल्द ही इसका ऐलान भी किया जा सकता है.

गौरतलब है कि यूपी में साल 2022 में विधानसभा का चुनाव होना है, उससे पहले राजनीतिक दलों की ओर से लगातार जनता के बीच में जाने की तैयारियां की जा रही हैं.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi