Thursday, 26 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • कुशीनगर के प्रमुख सरकारी और निजी ITI व पॉलिटेक्निक संस्थानों की लिस्ट 2026-27: जानें कोर्स, ट्रेड और एडमिशन प्रक्रिया• कुशीनगर के प्रमुख मंदिर और दर्शनीय स्थल (Temples & Tourist Places in Kushinagar): संपूर्ण पर्यटन एवं दर्शन गाइड• शादी का शुभ मुहूर्त 2026-27 (Vivah Muhurat 2026-27 List): नवंबर-दिसंबर 2026 से जनवरी-दिसंबर 2027 तक शादी की शुभ तारीखें, नक्षत्र व पंचांग लिस्ट• रेलवे ट्रैक पर मिला 19 वर्षीय युवती का शव, क्षेत्र में सनसनी• गैंगस्टर एक्ट में अंतर प्रांतीय वांछित एकलाख अली गिरफ्तार, गोवध समेत तीन मुकदमे दर्ज
Advertisement

हाटा: उन्नतशील बीजों का इस्तेमाल करें किसान: उदय

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Feb 20, 2021, 2:57 PM IST • अब तक 832 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर | किसान फसल की बुवाई के बाद यह आशा रखता है कि उसे अधिक से अधिक उपज प्राप्त होगा। लेकिन ऐसा होता नहीं है। यह तभी संभव होगा जब वह बुवाई में उन्नतशील बीजों का इस्तेमाल करेगा।
उक्त बातें शनिवार को नगर के देवरिया मार्ग पर स्थित एक लाइन में बायोजीन सीड साइंसेज प्रा लिमिटेड द्वारा प्रायोजित व श्रीदेवेश सीड्स कंपनी द्वारा आयोजित कृषक गोष्ठी को संबोधित करते हुए कृषि वैज्ञानिक उदय राज मौर्य ने कही। उन्होंने कहा कि उन्नतशील बीजे कई वैज्ञानिक प्रयोगों के बाद तैयार किए जाते हैं। इसका जमान शत-प्रतिशत रहता है।
वही कृषि वैज्ञानिक पी वी स्वामी ने कहा कि किसानी के दौरान संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करना चाहिए। फसलों में लगने वाले रोगों के प्रति सावधान रहना चाहिए तथा समय रहते रोगों का उपचार अवश्य करना चाहिए।
देवेश सीड्स के प्रोपराइटर व कृषि विशेषज्ञ प्रवीण कुमार वरनवाल ने कहा कि बसंत कालीन गन्ने की बुवाई करते समय किसानों को वैज्ञानिक विधि अपनानी चाहिए। गन्ने में लगने वाले रोगों के प्रति किसानों को काफी सतर्क रहना चाहिए। थोड़ी सी लापरवाही पूरी फसल को बर्बाद कर देगी। जैविक खादों के प्रयोग से उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है।
इस दौरान नागेंद्र सिंह, लाल बहादुर सिंह, परशुराम गुप्ता, बाल्मीकि राव, हरिकिशन, अनिल सिंह, संदीप राव, नर्वदेश्वर राव,चन्द्रभूषण सिंह,अरविंद बर्नवाल,अखिलेश चौधरी,अरुण सिंह,राजेश पांडेय,रामप्रताप चौहान,दुर्गाचरण बर्नवाल, गणेश कुशवाहा, भरत कुशवाहा, उमेश गुप्ता,श्रीराम कुशवाहा, सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi