News Addaa WhatsApp Group

हाटा: किसान विरोधी है केंद्र व प्रदेश की सरकारें: प्रमोद

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 18, 2021  |  5:48 PM

686 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: किसान विरोधी है केंद्र व प्रदेश की सरकारें: प्रमोद

हाटा/कुशनगर | कांगेस पार्टी किसानों को उनका हक दिलाने के लिए सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। केंद्र व प्रदेश की सरकार किसान विरोधी हैं। उक्त बातें तहसील क्षेत्र के डुमरी सावंगी पट्टी में किसान जनजागरण के तहत कार्यकर्ताओ की एक बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद पांडेय ने कही। कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा किसान व नौजवान परेशान हैं। किसानों के खुश हाली के लिए जरूरी है किसानों की तरक्की। गरीब किसान अपनी मेहनत की कमाई अपने बच्चों के शिक्षा के लिए भेजता है। अगर किसान परेशान होगा तो देश कस वर्तमान एवं भविष्य परेशान होगा। कहा कि जनजागरण किसानों की समस्याओं को उजागर करने के लिए चलाया जा रहा है। वही पंचानन मिश्र ने कांग्रेस की योजनाओं के बारे में बताया। बैठक का संचालन ब्यास ओझा ने किया। अरशद खान, सुदामा गिरी, सुभाष जायसवाल, असलम भाई, इरफान जी, असलम मंसूरी, नसीम कुरैशी, अभय मणि आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking