News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: खुद को सुरक्षित रख दायित्वों का कर रहे निर्वहन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 29, 2021  |  4:07 PM

900 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: खुद को सुरक्षित रख दायित्वों का कर रहे निर्वहन

हाटा/कुशीनगर | करोना की दूसरी लहर में भी एंबुलेंस कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे है।अपने से दूर रहकर बीते 2 माह से खुद को सुरक्षित रखते हुए।कोरोना के खिलाफ जंग में सहभागिता निभा रहे है।यह करोना संक्रमितों के अलावा अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों का प्राथमिक उपचार मुहैया कराने के साथ ही नजदीकी अस्पताल पहुचने और मेडिकल कालेज तक पहुचाने में मदद कर रहे है।
कोरोना संक्रमण काल में मथौली बाजार मोतीचक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जिला प्रभारी 108 व 102 ठाकुर आकाश व एंबुलेंस कर्मी उमेश यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमित या अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजो को कोविडअस्पताल, जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज ले जाना पड़ता है।ऐसे में खुद को सुरक्षित रखते हुए गाइड लाइन का पालन करते हुए ड्यूटी कर रहे है।
प्रवीन कुमार पाठक ने बताया कि प्रतिदिन एंबुलेंस को सैनिटाइजर करने के साथ ही खुद को सुरक्षित रखने का प्रयास किया जाता है।
बताया कि संक्रमितो के बीच रहना और उन्हें सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने से मन को सुकून मिलता है।
महेंद्र कुमार राव व संजय कुमार चौहान ने कहा कि स्वजन से मिले दो माह से अधिक हो गये है।महामारी के समय मरीजो की सेवा को प्राथमिकता दे रहे है। खुद को सतर्क रखते हुए सावधानी से ही कोरोना से जंग जीता जा सकता है।बीमारी से डरने की नही सतर्क रहकर जीत हासिल करने की जरूरत है। कोई भी व्यक्ति जिसे संक्रमण का शक हो तो फोन कर सकता है ।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking