News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: आंधी ने उखाड़े बिजली के खंभे, बिजली आपूर्ति प्रभावित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 29, 2021  |  3:01 PM

987 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आंधी ने उखाड़े बिजली के खंभे, बिजली आपूर्ति प्रभावित

पिपरा बाजार/कुशीनगर । विद्युत उपकेंद्र रामपुर कोटवा क्षेत्र के मिठहा माफी गांव के विद्युत उपभोगता जहाँ विगत एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण अंधेरे में रहने को मजबूर है वही बीते दिन हुई तेज हवा के साथ हुई बारिश से गांव के मुख्य मार्ग का पोल टूट कर सड़क पर गिर गया है जिससे उसके तार जमीन के नजदीक लटक रहे है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है साथ ही आवागमन बाधित हो गया है।
बिदित हो कि उक्त गांव लगा 63 केवी का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह पूर्व जल गया जिसके कारण गांव की विद्युत आपूर्ति ठप है अभी उक्त गांव के विद्युत उपभोगता ट्रांसफार्मर लगवाने के बिषय में सोच रहे थे कि बीते दिन तेज हवा के साथ हुई वारिश के चलते गांव के मार्ग पर लगा पोल टूट गया और उसके तार जमीन से सटे लटक रहे है जिससे दुर्घटना की आशंका बलबती बनी हुई है साथ ही आवागमन भी बाधित हो गया है।सबसे मजे की बात यह है कि ग्रामीणों द्वारा विजली विभाग के जिम्मेदारो को सूचना देने के बाद भी अभी तक सकारात्मक पहल नही हो सका।इस सम्बंध में बिजली विभाग के एसडीओ खड्डा ने बताया कि अभी अभी मामला सज्ञान में आया है अतिशीघ्र पोल ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है तथा ट्रांसफार्मर की भी ब्यवस्था की जा रही है।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking