News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: बीईओ को निरीक्षण में बंद मिले दो विद्यालय

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 12, 2020  |  6:13 PM

946 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: बीईओ को निरीक्षण में बंद मिले दो विद्यालय

वेदप्रकाश मिश्र/न्यूज अड्डा

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

हाटा/कुशीनगर | बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी हाटा विजय कुमार गुप्ता ने क्षेत्र के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें दो विद्यालय बंद मिले। बीईओ ने बंद मिले विद्यालयों के प्रधानाचार्य व सहायक अध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी कर बीएसए को रिपोर्ट भेजा।सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार शिक्षकों को विद्यालय जाना अनिवार्य है। उन्हें लंबित पड़े अभिलेखीय कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
सोमवार को को खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने स्थिति का जायजा लेने के लिए दोपहर बाद विद्यालयों का निरीक्षण किया। सबसे पहले वह एक बजे प्राथमिक विद्यालय सिंघना पहुंचे जहां विद्यालय बंद मिला। वहीं 1.30 पर प्राथमिक विद्यालय खजवां पहुंचे जहां विद्यालय खुला मिला प्रधानाध्यापक जय प्रकाश सिंह सहित सभी अध्यापक व शिक्षा मित्र उपस्थित मिले।बीईओने उपस्थिति पंजिका व एमडीएम सहित अन्य अभिलेख की जांच किया साथ विद्यालय की रंगाई पुताई और बेहतर करने का निर्देश दिया। बीईओ ने अभिलेख चेक करने के साथ ही अध्यापकों को कोरोना संक्रमण के अंतर्गत बरती जा रही सावधानी को बरतने के निर्देश दिए। इसके बाद वह प्राथमिक विद्यालय पगरा पहुंचे जहां विद्यालय बंद मिला। इस पर उन्होंने प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर बीएसए को रिपोर्ट प्रेषित किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”

कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking