News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: भाजपा नेता के जन्मदिन पर पौधरोपण व पर्यावरणीय परिचर्चा का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 18, 2020  |  6:57 PM

776 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: भाजपा नेता के जन्मदिन पर पौधरोपण व पर्यावरणीय परिचर्चा का हुआ आयोजन

वेदप्रकाश मिश्र/न्यूज़ अड्डा
हाटा/कुशीनगर।पेड़ पौधे हमारे जीवन के आधार हैं। ये न सिर्फ जीवन के अनिवार्य तत्व आक्सीजन की पूर्ति करते हैं अपितु रोटी, कपड़ा और मकान जैसी अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति में भी सहायक होते हैं। अतः हम सभी का दायित्व है कि हम अपने जीवन काल में संरक्षण के साथ अधिकाधिक पौधरोपण करें एवं पूर्व से लगे हुये पौधों की देख भाल करें। इस क्रम में नयी दिशा द्वारा जन्मदिन पर लोगों से पौधे लगवाने का किया जा रहा कार्य सराहनीय है और मेरा सौभाग्य है कि मैंने भी अपने जन्मदिन पर पौधा लगाया। उक्त बातें हाटा विधान सभा क्षेत्र के भाजपा नेता अभय राव ने अपने जन्मदिन पर नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा गांव रधिया देवरिया में आयोजित पौधरोपण एवं पर्यावरणीय परिचर्चा में कही। उन्होंने आगे कहा की सामाजिक सरोकार व पर्यावरण संरक्षण हेतु संस्था द्वारा किये जा रहे अन्य कार्यों में भी आगे मेरी सहभागिता रहेगी। उक्त कार्यक्रम में संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र, डॉ0 मुकेश दुबे ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र देव व आभार राजन ओझा द्वारा किया गया।
इस सुअवसर पर सोनू राव, शिवा कांत, मनोज मिश्रा, शाहिल बजाज, नन्हे रॉय, टुनु ओझा, अनिल तिवारी, मोनू पाण्डेय, अभिनव राव सहित आदि मौजूद रहे।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया विद्युत उप केन्द्र का बुरा हाल , आपूर्ति बाधित
विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया विद्युत उप केन्द्र का बुरा हाल , आपूर्ति बाधित

मथौली बाजार/कुशीनगर । विद्युत कटौती और फाल्ट बार बार होने से सोहसा मठिया विद्युत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking