हाटा, कुशीनगर:-
हाटा वाया पगरा से रामनगर जाने वाले मार्ग पर सकरौली गांव के पास मवन नाले पर बने पुल बर्षो से काफी जर्जर वह छतिग्रस्त हो गया है। जिसके चलते इधर से आने जाने वाले राहगीरों के लिए हमेंशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जबकि हाटा से देवराड़ पिपरा व रामनगर जाने के लिए यही एक मात्र सड़क है।
हाटा से पगरा होकर जाने वाले इस मार्ग से महदेवा, सकरौली, देवराड़पिपरा, रामनगर, कुरमौटा,सोहसा, टेकुआटार होकर रामकोला तथा खझवा, सवागींपट्टी, डुमरी, लगंड़ी आदि जगहों के लोगों का आवागमन के लिए एक मात्र यह मार्ग है। इस सडक से चार पहिया,दो पहिए वाहनों का आवागमन भी होता है। इधर के लोग हाटा ,देवरिया व गोरखपुर इसी रास्ते से जाते आते हैं। पुल के जर्जर होने से दीवारें छतिग्रस्त हो गई है। अंग्रेजो के जमाने के बने यह पुल अपने दशा पर आंसू बहा रहा है कि कब उसका दिन बहुरने वाला है। क्षेत्र के ग्राम प्रधान यशवंत राव, अजीत मिश्र, संजीव कुमार सिंह, एकलाख अहमद,रामजनक यादव, हरेंद्र राव आदि ने लोक निर्माण विभाग पर आरोप लगाया है कि शासन से स्वीकृति होने के बाद भी अब तक मवन नाले पर पुल निर्माण कार्य नहीं शुरू हुआ।
लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…
सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…
एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…
हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…