News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: मोबाईल चोरों ने राह चल रहे युवक का मोबाइल फोन छीन कर फरार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 23, 2020  |  5:26 PM

1,062 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: मोबाईल चोरों ने राह चल रहे युवक का मोबाइल फोन छीन कर फरार
  • मोबाईल चोरों ने राह चल रहे युवक का मोबाइल फोन छीन कर फरार
  • मोबाइल छिनैती करने वालो के बिरुद्ध शीघ्र होगी कार्यवाही,पुलिसटीम लगी हुई है: जे पी पाठक (प्रभारी निरीक्षक)

वेद प्रकाश मिश्र/न्यूज अड्डा

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

हाटा/कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल चोरों का आतंक काफी बढ़ गया है।चोरों द्वारा आए दिन कहीं ना कहीं से मोबाइल चोरी करने की खबर व राह चलते मोबाइल छीनकर भागने की घटना आम हो गई है व मोबाइल चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि लोगों के हाथ से भी राह चलते मोबाइल छीन कर फरार हो जाते हैं। वहीं पुलिस इस गिरोह के गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई है।
शुक्रवार को हाटा नगर निवासी मुद्दसर अहमद दोपहर 12.30 बजे कप्तानगंज मार्ग पर खड़े होकर अपने भाई से बात कर रहा था कि एक बाइक सवार दो युवकों ने बात कर रहे युवक की हाथ से मोबाईल छीनकर भाग गए। युवक ने उसका पीछा किया तो वह फोरलेन सड़क से भाग लिए। पीड़ित मुद्दसर अहमद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि आई फोन की कीमत एक लाख रुपए का था।
वहीं पीड़ित ने कोतवाली में मोबाइल चोर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जे पी पाठक ने बताया कि मामला संज्ञान में है घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।दोषी बख्शे नहीं जाएगे,शीघ्र होगा घटना का खुलासा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking