News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: स्वास्थ्यकर्मियों ने काला फीता बाँधकर जलाई शासनादेश की प्रतियां

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 25, 2021  |  6:28 PM

945 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: स्वास्थ्यकर्मियों ने काला फीता बाँधकर जलाई शासनादेश की प्रतियां

हाटा/कुशीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा पर पैरामेडिकल स्टाफ व एनएचएम के अन्तर्गत कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों ने आज ड्यूटी के दौरान काला फीता बांधकर मूल वेतन के 25 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि जिसमें भेदभाव किया गया कि प्रतियां जलाई। पैरामेडिकल स्टाफ व एनएचएम कर्मियों ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने अपने सम्बोधन में कहा था कि हम कोविड के खिलाफ जंग में कार्य कर रहे सभी स्वस्थ्यकर्मियो को उनके मूल वेतन का 25 प्रतिशत अतिरिक्त भुगतान करेंगे। परन्तु जो शासनादेश जारी हुआ उसे हम लोग देखकर हतप्रभ रह गये। इसमें दोहरी नीति अपनाते हुये हम लोगों के साथ अन्याय हुआ है क्योंकि सबसे अधिक यदि रिश्क में हम लोग काम कर रहे चाहे वह हमारी आर आर टीम हो या टीकाकरण की टीम या एमरजेंसी में मरीजों को देखना आदि।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

ऐसे में सभी ने एक स्वर से कहा कि सरकार को तत्काल अपने पूर्व में जारी शासनादेश को रद्द करते हुये तत्काल प्रभाव से सभी स्वास्थ्यकर्मियो को 25 प्रतिशत के प्रोत्साहन राशि का शासनादेश जारी करना चाहिये।
इस दौरान सत्यप्रकाश रावत,विजयकृष्ण द्विवेदी,शरतेन्दु शुक्ला,राजेश ओझा,अमित श्रीवास्तव,अम्बरीष गुप्ता,राहुल श्रीवास्तव,इमरान,विनीता मौर्या, कामिनी विश्वकर्मा,प्रिया सिंह,अभिषेक ओझा,जयप्रकाश गुप्ता,मुनीब आदि मौजूद रहे।

आर आर टीम ने भी फील्ड में जताया विरोध

सीएचसी हाटा की आर आर टीम ने भी फील्ड में कार्य के दौरान सरकार के दोहरी नीतियों का विरोध दर्ज किया। टीम के सदस्यों द्वारा काला फीता बांधकर कार्य किया गया तथा 25 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि के लिये जारी गलत शासनादेश को वापस लेंने के विरोध दर्ज कराया गया। तथा बिना भेदभाव किये सभी के लिये नया शासनादेश जारी करने की मांग की गयी।

इस दौरान टीबी सेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आशुतोष मिश्र,जिलाध्यक्ष राजीव राय, राकेश कुमार,एल ए नियाज अहमद,आशा सरिता पांडेय,नीलम देवी,डॉ विनय शाही,डॉ अनिता,डॉ मैनुद्दीन,डॉ अलीमुल्लाह,अमरजीत,लखीचंद, रिंका,बबिता,सतीश सिंह,राजकुमार,विवेकानंद,देवेंद्र,लालसाहब सिंह,अप्रमेय द्विवेदी सहित सभी आर आर टीम के सदस्य सम्मलित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking