वेद प्रकाश मिश्र की रिपोर्ट
आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, एक गंभीर
विधायक ने पीडित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया
हाटा कुशीनगर
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पगरा,भिस्वा व महादेव छपरा मे बारिश और चमक के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।
शनिवार को शाम चार बजे कोतवाली क्षेत्र के पगरा निवासी भूअर प्रसाद उम्र 50वर्ष खेत में धान की रोपाई कर रहे थे, कि इसी दौरान बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से व गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ में रोपाई कर रहे अन्य मजदूरों ने परिजनों को सूचना देकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं भिस्वा बाजार निवासी मनोज कुमार उम्र 30 वर्ष भी खेत में धान की रोपाई कर रहा था कि उसी समय आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे आनन फानन में स्वास्थ्य केंद्र हाटा लाया जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सूचना मिलने पर विधायक पवन केडिया व नपाध्यक्ष मोहन वर्मा स्वास्थ्य केंद्र पहुंच परिवार के लोगों से घटना की जानकारी लेते हुए सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…
खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…
खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…