Wednesday, 25 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • गैंगस्टर एक्ट में अंतर प्रांतीय वांछित एकलाख अली गिरफ्तार, गोवध समेत तीन मुकदमे दर्ज• भाजपा ने दीपक कुमार पांडेय को सौंपी सोशल मीडिया की कमान, पत्रकारों में खुशी की लहर• आईपीएल चीनी मिल खड्डा के पेराई सत्र का विधि-विधान से हुआ शुभारंभ• अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा, जांच टीम को देख भागे संचालक, एक सेंटर सील• कुशीनगर के प्रमुख शॉपिंग मॉल, रिटेल स्टोर्स और लाइफस्टाइल मार्केट 2026-27: शॉपिंग की पूरी गाइड
Advertisement

कट्टा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Jun 6, 2020, 6:21 PM IST • अब तक 1.5K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

वेद प्रकाश मिश्र की रिपोर्ट

कट्टा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Advertisement

हाटा कुशीनगर, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह के पर्यवेक्षण मे तथा क्षेत्राधिकारी नितेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र मिश्र अपने हमराह एस एस आई रामलक्ष्मण सिंह, उ. नि. विनोद सिंह का.राहुल पांडेय, का.रजनीश यादव के साथ वांछित/वांरटी के गिरफ्तारी के प्रयास मे क्षेत्र में मौजूद थे कि सूचना मिला कि ढाढा चीनी मिल के पास शराब के दुकान से चार सौ मीटर आगे संदिग्ध अवस्था मे दो व्यक्ति कही जाने के फिराक मे है।सूचना मिलते ही  प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स मौके पर पहुचे, पुलिस को देखते ही संदिग्ध भागने के फिराक में लग गये पुलिस ने घेर कर पकडा। जमा तलाशी के दौरान दोनो के पास से एक एक अदद कट्टा315बोर व एक एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, नाम पता पुछने पर अपना नाम परवेज आलम पुत्र जिनाव अली सा०महुआडीह थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया व दुसरे ने परवेज आलम पुत्र नईम सा०गोडईतश्रीराम थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर बताया। पुलिस ने उपरोक्त के विरुद्व आर्म्स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर  आवश्यक कार्यवाही मे जुट गयी।इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र मिश्र ने बताया कि अराजकता बर्दाश्त नही किया जाएगा, अराजक तत्वो का स्थान जेल है।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi