News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: एकता का पाठ पढ़ता है त्यौहार,इस लिये भाईचारे के साथ मनाए:सीओ कसया,पीयूष कांत राय

Farendra Pandey

Reported By:

Mar 14, 2021  |  7:25 PM

870 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: एकता का पाठ पढ़ता है त्यौहार,इस लिये भाईचारे के साथ मनाए:सीओ कसया,पीयूष कांत राय

कप्तानगंज/कुशीनगर । त्यौहार हमें एकता का पाठ पढ़ाता है जिसको मिल जुलकर हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ मनाना चाहिए जब तक व्यक्ति के अंदर सद्भावना नहीं रहेगी तब तक समाज और देश का विकास नहीं हो सकता है आज छोटी मोटी बातों पर दो पक्षो मे मार झगड़ा व दंगा हो जा रहा है जिससे समाज की बहुत बड़ी छति हो रही है इस पर हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों को मिल-जुलकर बिना भेद भाव के होली त्योहार को मनाना चाहिए ।
उक्त बाते क्षेत्राधिकारी कसया पीयूष कांत राय ने ने रविवार को कप्तानगंज थाना परिसर मे आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कही ।
उन्होंने कहा सद्भावना के साथ त्योहारो को मनाना चाहिए यहा के लोग निश्चय ही इस समाज में एक नया संदेश देने का काम करेगे त्योहार हिंदू मुस्लिम दोनों वर्गों को जोडने का काम करता है ।
आज गांव के युवा अपने विकास के बारे में नहीं सोच कर छोटे-मोटे झगड़े को हिंदू मुस्लिम का झगड़ा देकर के तुल पकड़ा देते हैं जो सरासर गलत है यह पिछड़ा क्षेत्र है साक्षरता को प्राथमिकता देनी चाहिए । जब तक हमारे समाज मे शिक्षा नही होगा तब तक समाज का विकास नही हो सकता।
प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने कहा हमे छोटे मोटे मामलो को तुल नही देना चाहिए त्योहारों को लेकर अराजक तत्व सक्रिय हो जाते है जिस पर विना ध्यान दिये समाज के विकास के लिए सोचना चाहिए समाज मे एकता व भाईचारे के साथ सदभावना होनी चाहिए । अराजक तत्वो पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी होली को लेकर प्रशासन सतर्क है अराजकता किसी किमत पर बर्दाश्त नही की जायेगी । कच्ची शराब बनाने वालो की खैर नही ।
इस दौरान पुर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय खेतान ,सतीश यादव , बैजनाथ गुप्ता ,शालू जयसवाल, शैलेन्द्र सिंह ,विजय कनौजिया ,अवधेश साहनी, रामकृपाल निषाद , वीरेन्द्र शाही ,मनोज कनौजिया आदि ।

आपके लिए और..- रात के अंधेरे में बैरियरों पर एएसपी का ‘सरप्राइज चेक’,बहादुरपुर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न
डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न

त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध, थानाध्यक्ष हाटा, कुशीनगर। स्थानीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking