News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया:- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ईकाई सेवा भारतीय द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 24, 2021  |  4:44 PM

514 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया:- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ईकाई सेवा भारतीय द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

कसया (कुशीनगर):- निः शुल्क चिकित्सा जाँच शिविर का आयोजन आज रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इकाई सेवा भारती द्वारा मल्लूडीह कृषक इंटर कॉलेज मे संपन्न किया गया l इस जाँच शिविर मे क्षेत्र के प्रसिद्ध कई विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भाग लिया और सैकड़ो मरीजों का निःशुल्क जाँच किया

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

शिविर का उद्घाटन करतें हुए भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ जिला संयोजक कुशीनगर शतीश मणि त्रिपाठी ने कहा कि सेवा भारती स्वयंसेवक संघ की इकाई ही है जो देश सेवा और मानव सेवा करना अपना धर्म समझती है और निरंतर मानव सेवा के लिये ऎसा परोपकारी कार्य करतें रहती है, आज भी मानव सेवा संकल्प के साथ इस शिविर का आयोजन सेवा भारती द्वारा किया गया है जिसमे सैकड़ो गरीब -असहाय लोगो का विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच किया जा रहा है जो अत्यंत ही परोपकार और मानव सेवा धर्म का कार्य है।

इस शिविर मे क्षेत्र के विशेषज्ञ डॉ.मनोज जैन(एम.डी.), डॉ. पवन खरवार (सर्जन हड्डी रोग ), डॉ. अनामिका गुप्ता (दंतरोग ),डॉ. सुनीताआदि के द्वारा शिविर मे मरीजों का जाँच निःशुल्क किया गया l संस्कार भारती के जिला संचालक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि इस शिविर मे चार सौ मरीजों का परिक्षण करने का लक्ष्य है अभी तक विभिन्न बीमारियों के लगभग ढाई सौ मरीजों को स्वास्थ्य परिक्षण किया जा चूका है, शाम तक चार सौ मरीजों का लक्ष्य प्राप्त हो जायेगा l इस अवसर पर आयोजन कर्ताओ मे सेवा भारती के जिला संचालक चंद्रशेखर सिंह, सेवा भारती के डॉक्टर रामप्रीत मणि त्रिपाठी,जगदम्बा सिंह,अमित कुमार, दबिश उपाध्याय, पायोदकांत मिश्र, घनश्याम जयसवाल, मकेस राय, रविन्द्र जयसवाल, सुरेन्द्र पाण्डेय, राकेश गौड आदि स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking