News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुबेरस्थान:जर्जर दीवार गिरा, एक मजदूर की मौत दूसरा घायल, मौके पर पहुँची पुलिस

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 16, 2020  |  7:04 PM

1,406 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुबेरस्थान:जर्जर दीवार गिरा, एक मजदूर की मौत दूसरा घायल, मौके पर पहुँची पुलिस

*कुशीनगर*

आपके लिए और..- नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच...

जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

कुशीनगर के कुबेर स्थान थानाक्षेत्र के गांव पड़री में हो रहे मकान निर्माण कार्य के दौरान अचानक जर्जर दीवार गिर गई। जिसके चपेट में दो श्रमिक आ गए। उसमें एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि घायल मजदूर को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया।

तुर्कपट्टी थाने के गांव सेमरा निवासी प्रभुनाथ सिंह नेवासे पर अपने ससुराल पड़री गांव में मकान निर्माण के लिए नींव की खुदाई का कार्य श्रमिकों के द्वारा करा रहे थे। उसी दौरान बगल स्थित वीरेंद्र सिंह की मकान की जर्जर दीवार भरभराकर गिर गया। जिसमें नींव की खुदाई करा रहे श्रमिक विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांव जंगल लाला छपरा के टोला चम्पापुर निवासी रवीन्द्र ठाकुर (43) व पड़री सुभाष गौड़ (50) दब गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। किसी तरह रवीन्द्र ठाकुर एवं  सुभाष को मलबे से बाहर निकाला गया। तब तक रवीन्द्र शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि सुभाष भी गंभीर रूप से घायल था।
सुभाष को इलाज के लिए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुदही ले जाया गया। जहां उसकी हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष महेंद्र चतुर्वेदी मयफोर्स मौके पर पहुंच गए और मृतक के शव को कब्जे लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मृतक के पिता विशुन ठाकुर ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।*

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उपजिलाधिकारी के आदेश पर भूमि विवाद का निस्तारण, सरोज देवी को दिलाया गया कब्जा
उपजिलाधिकारी के आदेश पर भूमि विवाद का निस्तारण, सरोज देवी को दिलाया गया कब्जा

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम डुमरी स्वांगीपट्टी में लंबे समय से चले…

कुशीनगर: छत के रास्ते घर में घुस कर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस
कुशीनगर: छत के रास्ते घर में घुस कर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर/हाटा । कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया के लाला…

वंचितों को मिले योजनाओं का लाभ -मिठाई लाल (सदस्य उप्र अनुसूचित जाति आयोग)
वंचितों को मिले योजनाओं का लाभ -मिठाई लाल (सदस्य उप्र अनुसूचित जाति आयोग)

तहसील सभागार में आयोजित हुई बैठक खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में बुधवार को…

डीजे पर गाने के विवाद में बहा खून, चार गिरफ्तार व एक बाल अपचारी दबोचा गया
डीजे पर गाने के विवाद में बहा खून, चार गिरफ्तार व एक बाल अपचारी दबोचा गया

कुशीनगर। जिले के सेवरही थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान डीजे पर गाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking