News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर:शराब तस्कर औऱ चोरों की युगलबंदी, निशाने पर शराब की दुकानें, पढ़े खबर!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 16, 2021  |  7:20 AM

846 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर:शराब तस्कर औऱ चोरों की युगलबंदी, निशाने पर शराब की दुकानें, पढ़े खबर!

 

शराब तस्कर औऱ चोरों की युगलबंदी, निशाने पर शराब की दुकानें

कुशीनगर जनपद में आज कल शराब की दुकानो पर चोरों की नजर पड़ी हुई है। कई जगहों से चोरों द्वारा शराब की दुकान पर हाथ साफ करने की खबरे सुनने को मिल रही है। लेकिन यह मशला साफ नही हो पा रहा है की चोर चोरी की गई शराब की खपत किस तरह कर रहे है। जबकी चोरी की होती है। इस प्रश्न पर जानकारों की मत जो छन की आ रही है, उसमें शराब तस्कर और चोरों की आपसी युगलबंदी बताई जा रही है। चोरी की गई शराब तस्करों के माध्यम से खपत हो रही है। अभी कुछ दिन पहले कसया थाना क्षेत्र में शराब की दुकान पर चोरों ने हाथ साफ किया था। तो बीते गुरुवार की रात इस जनपद के फाजिलनगर चौकी के कस्बा फाजिलनगर में अंग्रेजी शराब की दुकान से ब्रांडेड शराब चोरी होने की चर्चा कल से शुरू है।

यह पढ़े!

कुशीनगर जनपद के फाजिलनगर कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से गुरुवार की रात्रि में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर विभिन्न ब्रांडों के करीब पांच लाख की शराब चुरा ले गये। इसके अलावा चोरों ने बगल में स्थित बीयर के दुकान का भी ताला तोड़ने का प्रयास किया मगर कामयाब नहीं हो सके।

यह है घटना

फाजिलनगर कस्बे के सर्विस रोड पर एक ही मकान में अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान है। गुरुवार की रात दस बजे दोनों दुकानों के मुनीम दुकान बंद कर कस्बे में स्थित किराए के रूम में सोने चले गये। सुबह आठ बजे के आसपास जब बगल के दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो देखे कि शराब की दुकान के दोनों तरफ का शटर उठा हुआ है। पास जाने पर ताला टूटा हुआ था। इसकी सूचना दुकानदारों ने मुनीम को दी। मुनीम दुकान पर पहुंच कर इसकी सूचना पुलिस और अनुज्ञापी को दी। मुनीम ने पुलिस को तहरीर दी है कि विभिन्न ब्रांडों के कुल 62 पेटी शराब जिसकी कीमत लगभग पांच लाख है दुकान से चोरी हुई है । उसने बताया कि गुरुवार को ही दुकान में शराब मंगाया गया था।
उधर इसी मकान में स्थित बीयर के दुकान का भी एक ताला चोरों ने तोड़ दिया था मगर दूसरा ताला नहीं टूट पाने से चोर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। इस संबंध में चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह ने कहा कि मौके पर जाकर जांच पड़ताल किया गया है।जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जायेगा।

दुकानदार यह कहते है

व्यापारियों का मानना है कि 62 पेटी शराब के लिये निश्चित ही चोर किसी चार पहिया वाहन का इस्तेमाल किए होंगे। ताला तोड़ने से लेकर इतनी मात्रा में शराब दुकान से निकाल कर लादने में काफी समय भी लगा होगा लेकिन चोर आम लोगों को को छोड़ दें पुलिस के आने जाने से भी भयभीत नहीं होंगे तभी तो इत्मीनान से चोरी के घटना का अंजाम दिये। साथ ही यह भी चर्चा रहा कि दो दुकानें अगल बगल हैं लेकिन वहां किसी ने सीसीटीवी कैमरा नहीं लगवाया है। अगर सीसीटीवी कैमरा लगा होता तो चोरों को पकड़ने में आसानी हो सकती थी।
देशी शराब की दुकान में चोरी का प्रयास

पडरौना-कसया मार्ग पर जानकीनगर में स्थित देशी शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि चोरों के प्रयास में दुकान का एक ताला टूट गया था मगर दूसरा ताला नहीं टूटा, जिससे चोर चोरी करने में असफल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी रंग लाई, ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली बड़ी कामयाबी
हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी रंग लाई, ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। हत्या के एक चर्चित मामले में तरयासुजान पुलिस की प्रभावी पैरवी और सशक्त…

‘ऑपरेशन मजनू’ का बड़ा एक्शन: 6 युवक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज, 10 के कटे चालान
‘ऑपरेशन मजनू’ का बड़ा एक्शन: 6 युवक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज, 10 के कटे चालान

कुशीनगर। महिला सुरक्षा और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…

कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल
कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल

कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking