News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कब्र से निकालकर महिला के शव का काटा गया हाथ, मचा हड़कम्प

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 7, 2020  |  9:06 PM

1,774 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कब्र से निकालकर महिला के शव का काटा गया हाथ, मचा हड़कम्प WhatsApp
  • कब्र से निकालकर महिला के शव का काटा गया हाथ, मचा हड़कम्प
  • घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ परिजनों सहित पुलिस ने भी जतायी जादू टोने की आशंका

कुशीनगर : कुशीनगर जिले के रामकोला थानाक्षेत्र अन्तर्गत एक गांव में शनिवार को उस वक्त हड़कम्प मच गया जब वहां के एक कब्रिस्तान में कुछ दिनों पूर्व ही दफनाई गयी एक महिला के शव का एक हाथ कटा हुआ मिला तथा शव कब्र के बाहर फेंका दिया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को जिले के रामकोला थानाक्षेत्र स्थित देवरिया बाबू गांव के पास स्थित कब्रिस्तान में चार दिन पहले दफन की गयी महिला का शव कब्र से बाहर पड़ा मिला, मृतका के दाहिने हाथ का अगला हिस्सा किसी धारदार हथियार से काट लिया गया था। इन घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मिली जानकारी के अनुसार शव को कब्र से बाहर निकाल हाथ काट लिए जाने की घटना को पुलिस के साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े लोग भी किसी खराब जादू करने वाले की करतूत मान रहे हैं।

आपके लिए और..- चोरी के पांच बोटा सागौन की लकड़ी बरामद, पिकअप समेत...

20 दिन पूर्व हुआ था बच्चा, चार दिन पूर्व ही हुई थी महिला की मौत

स्थानीय लोगों तथा परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव के जोलहापट्टी टोला निवासी अब्दुल शाह की पत्नी शबरुन का लगभग का लगभग बीस दिन पहले जनपद के ही फाजिलनगर कस्बे में एक निजी अस्पताल में बच्चा पैदा हुआ था। शबरुन प्रसव के बाद घर आ गयी थी, लेकिन किसी कारण से बीते चार दिनों पूर्व ही उसकी मौत हो गयी, जिसको देवरिया बाबू के वास स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। परिजनों के मुताबिक मृतक शबरुन का पति बीते आठ महीने से सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता है

शनिवार की सुबह कब्र से बाहर मिला हाथ कटा हुआ शव

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की सुबह कब्रिस्तान की तरफ गए हुए कुछ लोगों ने कब्रिस्तान में कब्र के बाहर एक महिला का शव देखा। उक्त लोगों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी जिसके बाद कब्रिस्तान में भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई, उसके बाद जब कब्र खोदकर पूरे शव को बाहर निकाला गया तो वहां उपस्थित सभी लोग दंग रह गए। महिला के शव के दाहिने हाथ का अगला हिस्सा कटा हुआ था। उक्त घटना की सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने सारा वाकया दर्ज करने के बाद परिजनों और ग्रामीणों के सहयोग से उसे पुनः रीतिरिवाज के साथ दफन करवा दिया।

मुस्लिम समाज ने व्यक्त की ‘सिपली अमल’ (खराब जादू) की आशंका

इस सम्बन्ध में जब मुस्लिम समाज के कुछ जानकारों से बात की गई तो उन्होंने आशंका प्रकट करते हुए कहा कि ‘सिपली अमल’ यानि खराब जादू की प्रक्रिया में ऐसा काम कुछ तांत्रिक स्वभाव के लोग दूसरों को परेशान करने के लिए किया करते हैं।

मामले पर क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक….?

रामकोला थानाक्षेत्र के देवरिया बाबू गांव के टोला जोलहापट्टी निवासी महिला का हाथ कटा हुआ शव कब्र के बाहर मिलने की घटना पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने मीडिया को जारी अपने संदेश में बताया कि महिला का शव बाहर मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर गयी थी, छानबीन किया जा रहा है, शव का एक हाथ कटा होने की बात सामने आई है। संभावना है कि किसी ने जादू टोना के चक्कर मे ऐसा कृत्य किया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कांग्रेस नेता लालबाबू कन्नौजिया किए गए हाउस अरेस्ट
कांग्रेस नेता लालबाबू कन्नौजिया किए गए हाउस अरेस्ट

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने…

चोरी के पांच बोटा सागौन की लकड़ी बरामद, पिकअप समेत एक गिरफ्तार
चोरी के पांच बोटा सागौन की लकड़ी बरामद, पिकअप समेत एक गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की पांच बोटा सागौन की…

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण व पंजीयन शिविर आयोजित
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण व पंजीयन शिविर आयोजित

हाटा कुशीनगर । श्रम विभाग, कुशीनगर द्वारा शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत…

अथरहा में जनसमस्याओं को जानने गांवों में भ्रमण किया युवा नेता अभय प्रताप राव,बधवाई राखी
अथरहा में जनसमस्याओं को जानने गांवों में भ्रमण किया युवा नेता अभय प्रताप राव,बधवाई राखी

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking