News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नाबालिक से रेप के मामले में ग्यारह साल बाद आया फैसला

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 4, 2021  |  9:23 PM

1,212 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नाबालिक से रेप के मामले में ग्यारह साल बाद आया फैसला

कुशीनगर । फास्ट ट्रैक कोर्ट के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने नाबालिग के अपहरण व रेप के अभियुक्त को दोषी पाए जाने पर सात साल के सश्रम कारावास व 40 हजार के अर्थदंड से दंडित किया है।मामला कसया थाने से संबंधित है।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

कसया थाने में 2010 में पीडित नाबालिग के पिता ने केस दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिग बेटी को भैसही निवासी गब्बू उर्फ अभिषेक बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया।पुलिस ने एक महीने के बाद लड़की को बरामद कर लिया।गब्बू को गिरफ्तार किया गया।लड़की ने मजिस्ट्रेटी बयान में बताया कि गब्बू उसे धमका कर सहारनपुर ले गया था।वहां एक कमरे में रखा और दुष्कर्म किया।पुलिस ने अपहरण व रेप के इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी थी।
अदालत ने दोनों पक्षों के जिरह व बयानों तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गब्बू उर्फ अभिषेक को नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का दोषी पाया।विद्वान न्यायाधीश श्याम मोहन जायसवाल ने अपहरण का दोषी पाए जाने पर गब्बू उर्फ अभिषेक को तीन व पांच साल की सजा व 15 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।दुष्कर्म का दोषी पाए जाने पर सात साल के सश्रम कारावास व 25 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।अदालत ने आदेश दिया है कि तीनों सजाएं एक साथ चलेंगी।अदा किए गए अर्थदंड में से 30 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाएंगे।पूर्व में जेल बिताया समय भी सजा में समायोजित किया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking