News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: मोदी सरकार के सात वर्ष पुरे होने पर जन-जन तक सेवा कार्यों के माध्यम से पहुंचेंगे भाजपाई

Farendra Pandey

Reported By:

May 28, 2021  |  7:57 PM

762 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: मोदी सरकार के सात वर्ष पुरे होने पर जन-जन तक सेवा कार्यों के माध्यम से पहुंचेंगे भाजपाई

पडरौना/कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों के बीच पहुंचेगी।यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र नें दी।

आपके लिए और..- शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी...

उन्होनें बताया कि आगामी 30 मई को केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी के पदाधिकारी, सांसद विधायक,एमएलसी, जिला पंचायत सदस्य सहित सभी सम्मानित जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता सेक्टरों के किसी एक गांव में विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से पहुंचेंगे तथा पार्टी के सभी मोर्चे रक्तदान अभियान चलाएंगे जिसमें पार्टी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे।

जिलाध्यक्ष नें कहा कि आगामी 30 मई को मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण हो रहे और इस दौरान देश का अभूतपूर्व विकास हुआ है और अभी वर्तमान में कोरोना से प्रभावी लड़ई लड़ जा रही है, जिसको पूरे विश्व द्वारा सराहा जा रहा है। सेवा ही संगठन का मंत्र लेकर हम बार-बार और हर बार सेवा कार्यों के माध्यम से जनता की सेवा करते हैं और करते रहेंगे। इस कोरोना महामारी के दौरान मोदी जी एवं पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में भाजपा के कार्यकर्ता जनता के बीच जा कर सेवा कार्य कर रहे है। जिस समय देश व प्रदेश के सभी विपक्षी दल जनता में भ्रम फैला रहे है उस समय भाजपा के कार्यकर्ता जमीन पर कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर इन्ही सेवा कार्यों को वृहद स्तर पर करने की योजना बनाई गई है। इस अभियान से हम एक बार पुन: पूरे देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व को यह सन्देश देंगे कि इतनी विषम परिस्थितियों में भी यदि कोई राजनीतिक पार्टी जनता के साथ खड़ है तो वह भाजपा है। इस अभियान के तहत सामाजिक जागरूकता, मास्क, सैनीटाईजर, राशन किट, प्रतिरोधक क्षमता किट इत्यादि वितरित करना है साथ ही साथ वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित करना है।

श्री मिश्र नें कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सभी सेवा कार्य कोरोना की सभी गाइडलाइन का सही ढंग से पालन करते हुए करेंगे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking