News Addaa WhatsApp Group Join करें

बच्चों में वितरित की गयी शिक्षण सामग्री…दीपावली के निमित्त बच्चों को दीया, तेल, बाती भी किया गया भेंट

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 9, 2023  |  8:57 PM

178 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बच्चों में वितरित की गयी शिक्षण सामग्री…दीपावली के निमित्त बच्चों को दीया, तेल, बाती भी किया गया भेंट

कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पिपरा तिवारी के बच्चों को नयी दिशा के बैनर तले शिक्षण सामग्री कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर, बॉक्स इत्यादि वितरित कर उन्हें पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बच्चों को पर्यावरण का ख्याल रखते हुए दीपावली का पर्व मनाने का सुझाव देते हुए उन्हें मिट्टी का दीया, तेल, बाती भी भेंट किया गया। बच्चों ने भी पटाखों जैसे हानिकारक चीजों से दूर रहने की बात कही। इस दौरान बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के पूर्व प्राचार्य डॉ0 डीएस तिवारी व दैनिक जागरण समाचार पत्र के कुशीनगर जनपद प्रभारी अजय शुक्ल ने जन्मदिन पर पौधरोपण भी किया।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

डॉ0 डीएस तिवारी व अजय शुक्ल ने आयोजन हेतु नयी दिशा को धन्यवाद देते हुए बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने और शिक्षण सामग्री के उपयोग करने की बात कही।संस्था अध्यक्ष प्रो0 सीमा त्रिपाठी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ लिखकर आप किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए खूब मन से पढ़ें और अपने माता – पिता, देश व समाज का नाम रौशन करें।कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष इंद्र कुमार मिश्र, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल, डा0 मृत्युंजय ओझा, अनिल पाठक, प्रधानाध्यापक ब्रजिन्दर प्रसाद, अरविंद कुमार तिवारी, हरिंद्र किशोर तिवारी, सुशीला देवी, फेकनी देवी, किशवंती देवी, अशोक, जितेंद्र शुक्ल, प्रभाकर सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking