News Addaa WhatsApp Group

हाटा: तहसील प्रशासन व खनन अधिकारी की संयुक्त टीम ने नांव तोड़ी, मौके से बालू लदी एक ट्राली किया सीज

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 20, 2020  |  5:22 PM

922 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: तहसील प्रशासन व खनन अधिकारी की संयुक्त टीम ने नांव तोड़ी, मौके से बालू लदी एक ट्राली किया सीज
  • तहसील प्रशासन व खनन अधिकारी की संयुक्त टीम ने एक नांव तोड़ी
  • मौके से बालू लदी एक ट्राली किया सीज

हाटा/कुशीनगर | हाटा क्षेत्र‌ में हो रहे धड़ल्ले ‌से सफेद बालू के अबैध खनन को लेकर तहसील ‌प्रशासन सख्त हो गया है। इसी क्रम में रविवार को ‌ग्रामीणो की शिकायत पर उपजिलाधिकारी हाटा व जिला खनन अधिकारी की संयुक्त टीम ने छापामारी कर जहां एऊ नाव को जेसीबी मशीन से तोड़वा दिया वहीं मौके से बालू लदी एक ट्राली को भी पकड़ कर सीज‌ कर दिया।
रविवार को सूचना पाकर क्षेत्र के गांव डुमरी सवागींपट्टी के सामने से बहने वाली छोटी गंडक घाट पर उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी ने तत्काल जिला खनन अधिकारी रामबरन सिंह को मौके पर पहुंचने को कहा और‌ स्वयं अपने साथ तहसीलदार शुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा सहित राजस्व टीम तथा कोतवाल जेपी पाठक भी अपने हमराहियों के साथ डुमरी सवागींपट्टी घाट पर पहुंच गए। बालू ‌कारोबारियों ने बड़े तादत में प्रशासनिक अमला को देखते हुए खिसक लिए। उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी ने हाटा नगरपालिका से जेसीबी मशीन मंगाया और मौके पर मौजूद मौजूद बालू भरी एक नाव को तोडवा दिया। जबकि वहां खड़ी बालू लदी‌ एक ट्राली को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली पुलिस को सौंप कर उसे सीज‌ कर दिया। इस‌ कार्रवाई की ‌भनक लगते ही दुबौली,सिकटिया, अथरहां घाट से सभी बालू कारोबारियों ने अपने अपने नावों को सुरक्षित ठिकानों पर लगा दिया और अधिकारियों का लोकेशन जरिए मोबाइल शाम तक लेते रहे। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इसी तरह सभी घाटों पर एक साथ अगर प्रशासन ‌कार्रवाई करें तो शायद इस कारोबार पर‌ अंकुश लग सकता है। वैसे इससे बालू‌ माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

आज की हॉट खबर- नेपालियों को नौकरी-शिक्षा का झांसा देकर बड़ी ठगी! कुशीनगर में...

विडीओ देखने के लिए लिंक पे क्लिक करे!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टोल प्लाजा पर ग्रामीणों ने पकड़ी दो ओवरलोड ट्रेलर ट्रक, प्रशासन ने किया सीज; टोल प्रबंधन और जीएसटी विभाग पर उठे सवाल
टोल प्लाजा पर ग्रामीणों ने पकड़ी दो ओवरलोड ट्रेलर ट्रक, प्रशासन ने किया सीज; टोल प्रबंधन और जीएसटी विभाग पर उठे सवाल

कुशीनगर। जनपद के तमकुहीराज क्षेत्र स्थित सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर बीते रात उस समय…

संदिग्धावस्था में मिला 24 वर्षीय युवक का शव परिजनों ने जताई हत्या की अशंका
संदिग्धावस्था में मिला 24 वर्षीय युवक का शव परिजनों ने जताई हत्या की अशंका

कुशीनगर। जनपद के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव में बीएसएनएल टावर के…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 जून को तमकुहीराज आएंगे, 376 करोड़ की 271 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 जून को तमकुहीराज आएंगे, 376 करोड़ की 271 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

तमकुहीराज (कुशीनगर)। जनपद कुशीनगर के तमकुहीराज क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर आने वाला…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking