News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: सम्पुर्ण समाधान दिवस में शिकायत के डेढ साल बाद भी नहीं हुआ समस्याओं का समाधान

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 21, 2021  |  4:41 PM

1,062 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: सम्पुर्ण समाधान दिवस में शिकायत के डेढ साल बाद भी नहीं हुआ समस्याओं का समाधान
  • हाटा तहसील का मामला है

हाटा/कुशीनगर | मोतीचक विकास खंड के ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में सम्पूर्ण समाधान दिवस में डेढ साल बाद दिए शिकायती पत्र पर नहीं हुआ आज तक समस्या का समाधान, आमजन के समस्याओं के समाधान के लिए शासन द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कराया जाता है परंतु हाटा तहसील में डेढ साल बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में डेढ साल पूर्व गाव के वेदप्रकाश मिश्र आदि द्वारा तालाबों के उपर हुए अतिक्रमण को लेकर सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र दिया गया था। जिसके संदर्भ में जाच के लिए हल्का लेखपाल अजय सिंह को मिला था।हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुच अतिक्रमण को देखा और अप्रैल 20मे अतिक्रमण हटवाने का आश्वासन दिया।अप्रैल बीस तो बीत गया अप्रैल 021आ गया परंतु आज तक लेखपाल ने अतिक्रमणकारियों के बिरुद्व कोई कार्यवाही न कर शासन प्रशासन व सम्पूर्ण समाधान दिवस का अवहेलना करने का काम किया है। जहां उक्त गांव में आधा दर्जन पोखरों को पाटकर मकान शोभायमान हो रहे है वही बचे तालाब अपने अस्तित्व के लिए रो रहे हैं। तहसील प्रशासन का यह उपेक्षित रवैया के कारण आमजन का इन समाधान दिवसो से मोहभंग हो रहा है।इस सम्बंध में उपजिलाधिकारी के मोबाइल पर सम्पर्क कर उनका पक्ष लेने की कोशिश किया गया परंतु नेटवर्क क्षेत्र से बाहर होने के चलते जानकारी नहीं मिल सका।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking