खड्डा, कुशीनगर। उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन संबंधी बैठक आयोजित की गई। इसमें मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम शामिल करने सहित निर्वाचन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में भाजपा से प्रिंस मद्धेशिया, सपा से राजेन्द्र पाल, कांग्रेस से अनिरुद्ध गुप्ता व केशव गुप्ता तथा बसपा से राजन जायसवाल उपस्थित रहे। इसके अलावा वीआरसी राजन मद्धेशिया और इस्तेयाक अली भी मौजूद रहे।
इस दौरान सपा प्रतिनिधि राजेन्द्र पाल ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का मुद्दा उठाया। उपजिलाधिकारी ने निर्वाचन संबंधी कार्य नियमानुसार संपन्न कराने तथा पात्र युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक करने पर जोर दिया।
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की पांच बोटा सागौन की…
हाटा कुशीनगर । श्रम विभाग, कुशीनगर द्वारा शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत…