खड्डा, कुशीनगर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे विपक्ष के प्रदर्शन के बीच कुशीनगर जिले में भी पुलिस की कार्रवाई सामने आई है। नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने कांग्रेस नेता लालबाबू कन्नौजिया को उनके पैतृक निवास नौगांवा में हाउस अरेस्ट कर लिया। नेता के मुताबिक, नेबुआ नौरंगिया पुलिस के दो उपनिरीक्षकों और जवानों की टीम ने उन्हें घर से बाहर निकलने से रोक दिया।
लालबाबू कन्नौजिया ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों के जरिए आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने की आजादी है। लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करने से किसी को रोका नहीं जाना चाहिए।
गौरतलब है कि दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के नेता प्रदर्शन कर रहे हैं। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं और जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के जरिए अपनी मांग उठा रहा है। इसी क्रम में दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा रोके जाने की खबरें भी सामने आई हैं।
लालबाबू कन्नौजिया की हाउस अरेस्ट की कार्रवाई को भी इसी विरोध-प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, पुलिस की ओर से इस कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक पक्ष सामने आने पर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की पांच बोटा सागौन की…
हाटा कुशीनगर । श्रम विभाग, कुशीनगर द्वारा शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत…
मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा…
हाटा कुशीनगर शुक्रवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी…