News Addaa WhatsApp Group Join करें

मल्लूडीह बाजार में खाद्य कारोबारकर्ताओं के बीच खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं खाद्य लाईसेंस/पंजीकरण के दृष्टिगत कैम्प का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 10, 2024  |  7:03 PM

75 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मल्लूडीह बाजार में खाद्य कारोबारकर्ताओं के बीच खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं खाद्य लाईसेंस/पंजीकरण के दृष्टिगत कैम्प का हुआ आयोजन

कुशीनगर। बुधवार को कसया तहसील के मल्लूडीह बाजार में खाद्य कारोबारकर्ताओं के बीच खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं खाद्य लाईसेंस/पंजीकरण के दृष्टिगत एक कैम्प का आयोजन किया गया, जिससे बाजार के कुल-62 खाद्य कारोबारकर्ताओं के पंजीकरण हेतु आवेदन प्राप्त हुए। उक्त कैम्प में मौके पर प्रदीप कुमार राय, सहायक आयुक्त(खाद्य)-II अन्जनी कुमार श्रीवास्तव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सच्च्दिानन्द गुप्ता, पंकज कुमार कन्नौजिया, पवन कुमार गोंड व योगेश कुमार राय उपस्थिति रहें।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ के आदेश के अनुपालन में आगामी नवरात्रि/रामनवमी पर्व के अवसर पर आम जन मानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत सहायक आयुक्त(खाद्य)-II के निर्देशन व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में मंगलवार एवं बुधवार को सघन अभियान चलाकर खाद्य कारोबारकर्ताओं के दुकानों एवं खाद्य पदार्थो के निर्माण इकाई की जाॅच की गई। उन्हे परिसर को स्वच्छ रखने, खाद्य पदार्थो ढ़ककर विक्रय हेतु प्रदर्शित करने व विशुद्ध खाद्य पदार्थ बेचने के निर्देश दिए गए। मौके पर मिलावट की आंशका के आधार पर निम्न वर्णित खाद्य पदार्थो के नमूनें जाॅच हेतु संग्रहित किए गए।

खाद्य कारोबारकर्ता का नाम स्थान का नाम संग्रहित नमूना क्रमशः विकास कुमार शाह पुत्र विनोद कुमार बेलवा चुंगी बाई पास पडरौना मूंगफल व आजाद अली पुत्र अहमद खाॅव खड्डा पडरौना सेवई लच्छा व इन्तेयाज अंसारी पुत्र कमलुद्दीन खाॅव खड्डा पडरौना फेनी सेवई व अलाउ्दीन पुत्र अलख मईला नगर पडरौना सेवई लच्छा व सुशील मल्ल पुत्र रमाशंकर इन्द्रानगर करमहा रोड हाटा किशमि व भीम किराना स्टोर्स लक्षमण पुत्र राजाराम मथौली बाजार मूंगफली उक्त अभियान के दौरान कुल 06 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा संदेह के आधार पर कुल-06 जाॅच हेतु नमूना संग्रह किया गया। सहायक आयुक्त(खाद्य)-II द्वारा बताया गया कि लिये गये नमूने जाॅच हेतु प्रयोगशाला भेज दिये गये है। जाॅच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी तथा यह अभियान अनवरत जारी रहेगा। छापेमारी टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी, पंकज कुमार कन्नौजिया, पवन कुमार गोंड व योगेश कुमार राय सम्मिलित रहेे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking