News Addaa WhatsApp Group Join करें

आकाशीय बिजली गिरने से आधा दर्जन घरों में हुई क्षति 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 1, 2025  |  7:51 PM

166 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आकाशीय बिजली गिरने से आधा दर्जन घरों में हुई क्षति  WhatsApp
Responsive image

रामकोला, कुशीनगर । तेज बारिश के दौरान भीषण गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से रामकोला नगर में लगभग आधा दर्जन घरों का इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिक सामान जलने से लाखों रुपए की क्षति होने की जानकारी मिली है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

घटना रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 बापू नगर की है।जहां तेज बारिश के दौरान भयंकर गर्जना के साथ पूर्व सभासद कन्हैया मौर्या के घर के समीप आकाशीय बिजली गिरी।आकाशीय बिजली गिरने से वार्ड नंबर 2 बापू नगर निवासी अजय मद्धेशिया, पप्पू गोंड, महावीर प्रसाद, हरिलाल, शैलेश प्रजापति और एडवोकेट रविंद्र गौतम के घरों के पंखे, बल्ब, टीवी, फ्रिज और घरों की वायरिंग आदि

इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गया है। रविंद्र गौतम ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से उनके घर के पास बहुत तेज आवाज के साथ तेज रोशनी हुई। इसके साथ ही मेरे घर का बिजली कनेक्शन का केबल टुकड़ों में बिखर गया तथा टूलपम्प भी जल गया। संयोग अच्छा रहा कि आकाशीय बिजली की चपेट में आकर किसी की जान नहीं गई। पीड़ित परिवार को अपने घर को व्यवस्थित करने के लिए सरकारी सहायता की दरकार है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking