रामकोला, कुशीनगर । रामकोला थाने में वर्षों से लावारिस एवं सीजशुदा पड़े 52 दो पहिया व 05 आटो टैम्पो व 01 अदद पिकअप व 02 अदद ट्रैक्टर तथा 01 अदद बोलेरो चार पहिया वाहन (यानि छोटे- बड़े कुल 61 वाहनों) की नीलामी की गई। जिससे कुल 5,28,000/- ( पांच लाख अट्ठाईस हजार) रुपये की आय प्राप्त हुई।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन अभियान” के तहत उपजिला मजिस्ट्रेट कप्तानगंज, कुशीनगर के द्वारा नीलामी की तिथि निर्धारण के क्रम में बुधवार को क्षेत्राधिकारी खड्डा विरेन्द्र कुमार सिंह व एकता त्रिपाठी, नायब तहसीलदार कप्तानगंज की उपस्थिति में थाना रामकोला में निरुद्ध सीज व लावारिस में दाखिल छोटे- बड़े कुल इकसठ वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया पूरी की गई।
इस दौरान थाना प्र0नि0 धनवीर सिंह,व0उ0नि0 सुभाषचन्द्र श्रीवत्स ,उ0 नि0 श्यामलाल निषाद , हे0मो0 योगेन्द्र यादव , का0मो0 अखण्ड प्रताप सिंह रहे।
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…
हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…
हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…