News Addaa WhatsApp Group Join करें

Akanksha Dubey Suicide Case: आकांक्षा दुबे खुदकुशी मामले में फरार भोजपुरी सिंगर समर सिंह गिरफ्तार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 7, 2023  |  10:20 AM

2,832 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Akanksha Dubey Suicide Case: आकांक्षा दुबे खुदकुशी मामले में फरार भोजपुरी सिंगर समर सिंह गिरफ्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के मामले में आरोपी सिंगर समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. समर सिंह पर आकांक्षा को आत्‍महत्‍या के लिए उकसाने का आरोप है. समर सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है. पुलिस पिछले काफी समय से समर सिंह की तलाश में जुटा हुआ था. अब समर सिंह को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी लाए जाने की तैयारी की जा रही है. इस मामले में दूसरे आरोपी संजय सिंह की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

समर सिंह को गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की चार्ल्स क्रिस्टल सोसाइटी से पकड़ा है. बताया जा रहा है कि इससे पहले वह नोएडा में रह रहा था. चार दिन पहले यहां आया था. गाजियाबाद पुलिस के डीसीपी निपुण अग्रवाल के अनुसार, गुरुवार को वाराणसी पुलिस यहां आई थी. आकांक्षा दुबे मामले में हम से मदद मांगी थी. इसके बाद गाजियाबाद में नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित गांव मोरटा के नजदीक एक सोसाइटी से वाराणसी पुलिस ने समर सिंह को कस्टडी में लिया है. फिलहाल अभी समर सिंह गाजियाबाद में है.

आकांक्षा रविवार को उत्तर प्रदेश के सारनाथ में एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थी. पुलिस को संदेह है कि मॉडल से एक्टिंग की दुनिया में आईं भोजपुरी एक्ट्रेस की मौत आत्महत्या से हुई, लेकिन अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. आकांक्षा दुबे ने कसम पैदा करने वाले की 2, मुझसे शादी करोगी (भोजपुरी) और वीरों के वीर सहित कई क्षेत्रीय फिल्मों में अभिनय किया. उन्होंने भोजपुरी म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में भी काम किया था.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking