Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ• मोतीचक के कर्मी भी जाएंगे धरने में लखनऊ , बीडीओ को सौंपा ज्ञापन• हाटा में जाम का झाम: ओवरब्रिज निर्माण के बीच 25 नवंबर से शुरू होगी चीनी मिल, बढ़ सकती है मुश्किलें
Advertisement

Atiq Ahmed: उमेश पाल अपहरण केस में अतीक समेत 3 को आजीवन कारावास, सभी दोषियों पर 1-1 लाख का जुर्माना

न्यूज अड्डा डेस्क
Mar 28, 2023, 3:18 PM IST • अब तक 957 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

17 साल पुराने उमेश पाल अपहरण केस में आज प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया. कोर्ट ने बाहुबली अतीक अहमद समेत 3 आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई. कोर्ट ने अपहरण के इस मामले में अतीक के अलावा हनीफ, दिनेश पासी को भी दोषी पाया है. कोर्ट ने तीनों पर 1- 1 लाख का जुर्माना भी लगाया. जबकि अतीक के भाई अशरफ समेत 7 को बरी कर दिया गया. अतीक पर 100 से ज्यादा मामले दर्ज हैं, लेकिन पहली बार उसे किसी केस में सजा सुनाई गई.

उमेश पाल 2005 में हुए राजूपाल हत्याकांड में मुख्य गवाह था. कोर्ट का यह फैसला इसलिए काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि उमेश की 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले में भी अतीक, उसका भाई अशरफ, बेटा असद समेत 9 लोग आरोपी हैं. इससे पहले सोमवार को अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाया गया. उसके भाई अशरफ को बरेली से प्रयागराज लाया गया. इसके अलावा एक अन्य आरोपी फरहान को भी नैनी जेल लाया गया था.

Advertisement

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi