Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष अभियान दिवस पर विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के दिए निर्देश• दहेज हत्या के मामले में दो वांछित गिरफ्तार• मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन मठिया बुजुर्ग में, युवाओं के नाम जोड़े गए• भुजौली बाजार में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर, 100 से अधिक नाम जोड़े गए• जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल
Advertisement

अवैध विद्यालयों पर बड़ी कार्रवाई, दो स्कूल तत्काल बंद

सुनील नीलम
Jul 10, 2025, 6:48 PM IST • अब तक 233 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। शासन के निर्देशों के अनुपालन में अवैध रूप से संचालित विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी तमकुहीराज एवं खंड शिक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम ने विकास खंड तमकुहीराज के उजरनाथ गांव में औचक निरीक्षण कर ए.ओ. पब्लिक स्कूल और एम. ऑक्सफोर्ड स्कूल की जांच की।

जांच के दौरान दोनों विद्यालयों के पास कोई वैध मान्यता दस्तावेज नहीं पाया गया, जिस पर तत्काल प्रभाव से दोनों स्कूलों को बंद करवा दिया गया। टीम ने दो मदरसों की भी जांच की, जहाँ किसी प्रकार की मान्यता संबंधी दस्तावेजी साक्ष्य उपलब्ध नहीं हुए।

Advertisement

एसडीएम ने विद्यालय संचालकों को सख्त चेतावनी दी कि जब तक मान्यता संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाते, तब तक विद्यालय बंद ही रहेंगे। अगर इस अवधि में विद्यालय पुनः संचालित किया गया तो उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

सुनील नीलम

रिपोर्ट: तुर्कपट्टी, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi