Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष अभियान दिवस पर विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के दिए निर्देश• दहेज हत्या के मामले में दो वांछित गिरफ्तार• मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन मठिया बुजुर्ग में, युवाओं के नाम जोड़े गए• भुजौली बाजार में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर, 100 से अधिक नाम जोड़े गए• जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल
Advertisement

गुरू पूर्णिमा पर साधु-संतों को किया गया सम्मानित

Ram Bihari Rao
Reported By: Ram Bihari Rao
Jul 10, 2025, 7:51 PM IST • अब तक 272 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

रामकोला, कुशीनगर । गुरु पूर्णिमा के पवित्र पर्व पर गुरुवार को अमवा धाम, भठही राम-जानकी मंदिर सहित क्षेत्र के अनेक सिद्ध पीठ व मंदिरों के साधु-संतों व पुजारियों को अंग वस्त्र भेंट कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस पर्व पर अमवा धाम मंदिर पर बाबा जयराम दास और बाबा नरेश दास के नेतृत्व में विशाल भण्डारा का आयोजन भी किया गया।

चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी व मण्डल अध्यक्ष मनोहर गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि गुरु पूर्णिमा उन सभी आध्यात्मिक तथा अकादमिक (शैक्षिक ) गुरुजनों को समर्पित परम्परा है। कहा कि गुरु की सेवा ही सर्वोपरि है। गुरु की ज्ञान के बिना जीवन अधूरा है।

Advertisement

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सभासद प्रतिनिधि जनार्दन यादव,फडीश शुक्ला,अखिलेश दुबे, सुरेंद्र शुक्ला, बबलू तिवारी, ब्रह्मदेव यादव, इंद्रजीत यादव, लालजी चौहान, बांके यादव,गोरख यादव,मुरारी यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Ram Bihari Rao

रिपोर्ट: रामकोला, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #रामकोला
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi