Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन मठिया बुजुर्ग में, युवाओं के नाम जोड़े गए• भुजौली बाजार में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर, 100 से अधिक नाम जोड़े गए• जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे
Advertisement

बहादुरपुर पुलिस ने पैदल गस्त कर आम जनमानस को सुरक्षा का कराया एहसास

Surendra nath Dwivedi
Reported By: Surendra nath Dwivedi
Oct 30, 2024, 6:23 PM IST • अब तक 216 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर । पांच दिनों तक चलने वाले दीपावली पर्व के दूसरे दिन छोटी दीपावली के दिन भीड़ को देखते हुए तरयासुजान थाना क्षेत्र के सीमावर्ती कस्बे में आम जनमानस को किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राज प्रकाश सिंह के कुशल नेतृत्व सीमावर्ती कस्बा सलेमगढ़ , बहादुरपुर, हफुआ बलिराम में चौकी प्रभारी बहादुरपुर शनि ज्वाला द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ पैदल गश्त करके आम जनमानस के बीच सुरक्षा का एहसास कराया गया।

पैदल गश्त के दौरान चौकी प्रभारी बहादुरपुर शनि ज्वाला ने दुकानदारों से सुरक्षा से संबंधित जानकारी ली उनसे अनुरोध किया कि प्रतिष्ठान के आगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए संदिग्धों पर निगाह रखें , अगर किसी पर संदेह होता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी सड़क पर पुलिस की आमद से कारोबारी में सुरक्षा का भाव जागृत हुआ कि पुलिस उनकी सुरक्षा में तत्पर है।

Advertisement

छोटी दीपावली का आज पर्व है और बाजार में भीड़भाड़ भी ऐसे में चोर उचक्के इसका फायदा उठाकर चोरी जैसी अप्रिय घटना कर सकते हैं , लेकिन पुलिस की मुस्तादी से ऐसे अराजक तत्व कुछ भी करने से पहले लाख बार सोचेंगे।

पैदल गस्त के दौरान उप निरीक्षक विमलेश द्विवेदी, उप निरीक्षक रण विजय सिंह, आरक्षी विवेक कुमार सिंह,बाबूराम सिंह के अतरिक्त भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।

Surendra nath Dwivedi

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता का कुशीनगर जिले में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है. कुशीनगर जिले में रिपोर्टिंग की दुनिया में पिछले 28 साल से अधिक के समय से ये नाम सबसे ऊपर और सबसे विश्वसनीय रहा है. इसकी वजह भी है. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने अखबार में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को पेज थ्री से उठा कर पहले पन्ने पर जगह दिलाई तो न्यूज पोर्टल में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को ना सिर्फ हेडलाइन बनवाई बल्कि सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हर क्षेत्र के खबरों में महारथ रखते है. अपने 28 साल से अधिक के करियर में सुरेंद्र ने जिले में कई बड़ी ख़बरों को कवर किया है.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi