जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ की मांगों को लेकर उठाई गई समस्याओं में एंबुलेंस कर्मचारियों की बर्खास्तगी को भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री अनिल उपाध्याय जी ने अवैध बताया। उन्होंने शासन प्रशासन को 2 दिसंबर में पूरे प्रदेश में एक साथ प्रदेश के जिला अधिकारियों को ज्ञापन देने की बात कही तथा उन्होंने सरकार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर निपटारा कराने की अपील भी की उन्होंने कहा कि अगर इस ज्ञापन के बाद भी कर्मचारियों की सुनवाई नहीं होती है तो भारतीय मजदूर संघ पूरे प्रदेश में 108 102 एंबुलेंस कर्मचारियों के साथ एक बड़ा आंदोलन करेगा अगर इस आंदोलन के दौरान अथवा आंदोलन के बाद किसी भी कर्मचारी अथवा कार्यकर्त्ता हताहत होता है जैसे आत्महत्या अथवा आत्मदाह ऐसी कोई भी काम किया जाता है तो उसकी सारी जिम्मेदारी सरकार व शासन प्रशासन की होगी। जीवनदायिनी के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडेय ने कर्मचारियों को मिनिमम वेज, ओवरटाइम का भुगतान, कोरोना काल में मृत कर्मचारियों कोराना बीमा तथा अपनी तमाम लंबित मांगों को लेकर समस्याओं के निस्तारण के लिए अपील की है। हनुमान पांडेय ने बताया कि कर्मचारियों की बर्खास्तगी सेवा प्रदाता कंपनी जीवीके ईएमआरआई ने संगठन को कमजोर करने के लिए किया है जो कि पूरी तरीके से अवैध है।
श्री अनिल उपाध्याय जी ने एक पत्र के माध्यम से बताया कि 2 दिसंबर से प्रदेश के सभी जिला कार्यालय पर कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन चलेगा अगर तब भी कर्मचारियों की समस्याओं को दूर नहीं किया गया तो भारतीय मजदूर संघ विधानसभा का घेराव भी कर सकता है।उन्होंने मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी से अपील की है कि कर्मचारियों की समस्याओं को तत्काल संज्ञान लेते हुए दूर करने का कष्ट करें।
सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…
आपके लिए और..- 24 घंटे में लूटकांड का ‘द एंड’! कलेक्शन एजेंट से... खड्डा…
यूपी सीमा से सटे बिहार के नौरंगिया एवं धनहा थाने की की टीम द्वारा…
गंभीर आरोप: पिता और दो सगी बहनों के नाबालिग भाइयों पर लगा पीट-पीटकर हत्या…