News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP में बस से यात्रा करने वालों को बड़ा झटका! रोडवेज की वेबसाइट हुई Hack, ऑनलाइन बुकिंग पर लगा ताला

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 27, 2023  |  12:10 PM

1,244 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP में बस से यात्रा करने वालों को बड़ा झटका! रोडवेज की वेबसाइट हुई Hack, ऑनलाइन बुकिंग पर लगा ताला

साइबर ठगों ने बुधवार तड़के उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम यानी UPSRTC की टिकट बुकिंग वेबसाइट को हैक कर लिया. इस जानकारी के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि अब इसे पूरी तरह से बहाल करने में 10 दिन का समय लगेगा. सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि विदेशी हैकरों ने रात करीब दो बजे वेबसाइट को हैक कर लिया.

आपके लिए और..- खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला,...

हैकर्स की इस हरकत की वजह से टिकट प्रणाली प्रभावित हुई है. इसे बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं. वेबसाइट का प्रबंधन करने वाली कंपनी मैसर्स ओरियन प्रो ने वेबसाइट से डेटा रिकवर करने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम लगाई हुई है. ऑनलाइन टिकटिंग सेवाओं को बहाल करने के लिए एक नया सर्वर स्थापित करने के लिए कंपनी ने एक सप्ताह का समय मांगा है.

ओरियन प्रो कंपनी ने इस मामले में नवी मुंबई स्थित अपने मुख्यालय में केस भी दर्ज कराया है. बयान में कहा गया है कि यूपीएसआरटीसी के सभी 20 क्षेत्रों और 115 डिपो में अगले 7-10 दिनों में चरणबद्ध तरीके से ऑनलाइन टिकटिंग प्रणाली बहाल कर दी जाएगी.

मैनुअल टिकटिंग के जरिये चल रही हैं बसें: बसों का संचालन प्रभावित न हो इसके लिए परिवहन निगम की बसों का संचालन मैनुअल टिकटिंग के जरिये किया जा रहा है. क्षेत्रीय अधिकारियों को 24 घंटे बस स्टैंड और डिपो पर नजर रखने को कहा गया है. सरकार ने कंपनी द्वारा प्रबंधित सभी एप्लिकेशन और वेब पोर्टल्स के लिए थर्ड पार्टी सिक्योरिटी ऑडिट करने का फैसला किया है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking