News Addaa WhatsApp Group Join करें

बिना भेदभाव के सर्वजन को मिलें लाभ: श्याम नारायण

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

May 28, 2026  |  3:10 PM

198 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बिना भेदभाव के सर्वजन को मिलें लाभ: श्याम नारायण WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/कुशीनगर(अमरनाथ यादव)। रामकोला विधानसभा क्षेत्र के जगदीशपुर बरडीहा में स्थित सिध्दि विनायक मैरेज लाॅन बरडीहा के सभागार में गुरुवार को अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के कुशीनगर के कार्यकर्ता बैठक नए पदाधिकारियों का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

यह कार्यक्रम पार्टी के पूर्वांचल प्रभारी धीरज पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया।इस कार्यक्रम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं०श्यामनारायण चौबे प्रदेश अध्यक्ष दीपक पाण्डेय ने नव नियुक्त कार्यकर्ताओं को नियुक्त पत्र और माल्यार्पण कर स्वागत किया। भारतीय सर्वजन हित पार्टी द्वारा एक विशाल सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबें ने कहा कि देश में अच्छी शिक्षा, रोजगार और चिकित्सा की बड़ी समस्या है। उन्होंने महंगाई पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह रुकने का नाम नहीं ले रही है और भ्रष्टाचार हर ओर व्याप्त है।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक पाण्डेय पूर्वांचल में बंद चीनी मिलों को चालू करवाने और किसान,गरीब,की मूलभूत सुविधाओं पर प्रकाश डाला उन्होंने किसानों की समस्याओं पर भी प्रकाश डाला, जिसमें विपणन के लिए पर्याप्त मंडियों की कमी और बिचौलियों द्वारा किसानों का शोषण शामिल है, जिससे उन्हें अपने उत्पादन का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।कार्यक्रम का संचालन विजय पाठक ने किया।

इस दौरान जैनूद्दीन अली जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,अरुण कुमार जिला उपाध्यक्ष कुशीनगर,अजय राजभर,जिला महासचिव,विनायक मिश्रा जिला उपाध्यक्ष कुशीनगरआलोक पंण्डित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking