अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बैरिया में बीते बुधवार को दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत हो गई।
प्राप्त सूचना के मुताबिक धर्मेन्द्र तिवारी पुत्र हरिनारायण तिवारी उम्र 52 वर्ष निवासी बैरिया थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर बीते बुधवार की देर शाम अपने घर के सामने दारा मोदनवाल के घर पर थे।तभी राकेश सिंह पुत्र पारस सिंह और दारा मोदनवाल के बीच गैस सिलेंडर को लेकर बातचीत चल रहा था।उसी बीच इन तीनों के बीच कहासुनी होते घटना मारपीट में तब्दील हो गई जिसमें धर्मेन्द्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में उनके इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच ले जा रहे थे। जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। तभी किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।मृतक धर्मेन्द्र तिवारी खेती बाड़ी का काम करते थे उनके दो बेटे हैं बड़ा बेटा आकाश 25 वर्ष छोटा बेटा आयुष 23 वर्ष बड़ा बेटा बाहर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। वहीं इस घटना से इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रविन्द राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है अभी तहरीर नहीं मिली है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…
हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…
हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…