News Addaa WhatsApp Group Join करें

चालक को मार-पीट कर ई- रिक्शा लेकर हुआ फरार

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 7, 2025  |  8:37 PM

174 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चालक को मार-पीट कर ई- रिक्शा लेकर हुआ फरार
  • चालक पर ई- रिक्शा बेचने का लगा आरोप

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत की वार्ड नंबर 6 की एक महिला ने स्थानीय थाना पर चालक के खिलाफ लिखित तहरीर देकर अपनी ई- रिक्शा को बेचने का शंका व्यक्त करते हुए कानूनी कार्यवाही करने और ई- रिक्शा बरामद करने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

वार्ड नंबर 6 अनुसूईया नगर की स्थाई निवासिनी सुनीता देवी पत्नी स्व0 विनोद यादव ने तहरीर के जरिए जानकारी दी है कि एक वर्ष पूर्व मेरे पति ने परिवार की जीविका चलाने हेतु ई- रिक्शा लिए थे। जिसका नम्बर UP 57 BT 1721 है। गत वर्ष मेरे पति की आकस्मिक मृत्यु हो गई। थाना क्षेत्र के धुवांटीकर निवासी सुहेल खान पुत्र अजीमुल्लाह को ई- रिक्शा भाड़े पर दे दिया गया। सुनीता ने शंका व्यक्त की है कि उसकी ई- रिक्शा को उसने बेच दिया है। जबकि सुहेल ने 6 जून को स्थानीय थाना पर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मार-पीट करने तथा ई-रिक्शा लेकर फरार होने की जानकारी दी है। घटना दिन के डेढ़ – दो बजे की लगभग की है।

सुहेल का कहना है कि एक अज्ञात व्यक्ति आया और थाना क्षेत्र के चकिया गांव चलने को कहा। चकिया पहुंचने पर कुसम्हां पहुंचाने को कहा, मै जैसे ही कुसम्हां गांव में जाने वाली खड़ंजा सड़क पर 100 मी0 के लगभग आगे बढ़ा था कि ई-रिक्शा पर सवार व्यक्ति मुझे मार-पीट कर ई- रिक्शा लेकर फरार हो गया। मैंने शोर मचाया लेकिन दोपहर का समय था कोई मौके से नहीं पहुंचा। थक हार कर स्थानीय थाने पर घटना की लिखित जानकारी दी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking