News Addaa WhatsApp Group Join करें

चौराखास : पुलिस की सक्रियता से 48 दिन के अंदर पॉक्सो का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 22, 2026  |  6:58 PM

821 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चौराखास : पुलिस की सक्रियता से 48 दिन के अंदर पॉक्सो का मुख्य आरोपी गिरफ्तार WhatsApp

कुशीनगर। थाना चौराखास पुलिस की सतर्कता, सूझबूझ और तेज कार्रवाई के चलते पॉक्सो एक्ट के एक गंभीर मामले में पिछले 48 दिनों से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को उस समय दबोचा गया, जब वह कहीं जाने के लिए वाहन की प्रतीक्षा में खड़ा था।

आपके लिए और..- साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए!...

बताते चलें कि जनपद कुशीनगर में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को थाना चौराखास पुलिस ने मु0अ0सं0 174/2025, धारा 75, 351(3) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त पन्नू यादव पुत्र अनिरुद्ध यादव, निवासी अमवा महंथ, थाना चौराखास, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहनी को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि वांछित अभियुक्त पन्नू यादव एक स्थान पर वाहन की प्रतीक्षा में खड़ा है। सूचना की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और स्वयं के नेतृत्व में उप निरीक्षक देवीलाल यादव, आरक्षी आयुष यादव एवं आरक्षी वीरेंद्र कुमार की टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दिलाई, जहां से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।

बोले थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहनी :

इस विषय में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहनी ने इस संवाददाता को बताया कि
उक्त मुकदमा बीते वर्ष 3 दिसंबर 2025 को दर्ज किया गया था, जिसमें पीड़ित द्वारा दो अभियुक्तों को नामजद किया गया था। वर्तमान में मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दूसरे अभियुक्त की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और शीघ्र गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील
साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील

कुशीनगर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति की रकम पर हाथ साफ कर दिया, लेकिन…

पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking