News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर का पहला एनक्यूएएस सर्टिफायड आयुष्मान आरोग्य मन्दिर बना चकदेईया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 27, 2024  |  7:09 PM

40 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर का पहला एनक्यूएएस सर्टिफायड आयुष्मान आरोग्य मन्दिर बना चकदेईया
  • हर्षित हुये स्वास्थ्य कर्मी,सीएमओ ने दी बधाई

कसया/कुशीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मन्दिर चकदेईया का विगत माह 30 मई को भारत सरकार के दो सदस्यीय टीम द्वारा दौरा कर गुणवत्ता का आंकलन सात पैकेज जिसमें लगभग छः सौ बिंदुओं पर गहनता से निरीक्षण किया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

बताते चले कि भारत सरकार की दो सदस्यीय टीम द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक(एनक्यूएएस) के सभी मानकों के अनुसार आयुष्मान आरोग्य मन्दिर एवं मातृ शिशु कल्याण उपकेंद्र का आंकलन कर चली गयी थी। जिसका परिणाम आज आया जिसमें चकदेईया को 89.84 प्रतिशत के प्राप्त हुआ और यह आयुष्मान आरोग्य मन्दिर कुशीनगर जनपद का प्रथम एनक्यूएएस प्रमाण पत्र का गौरव प्राप्त किया। जिससे वहाँ कार्यरत स्टाफ के साथ ही सीएचसी के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी हर्षित है।

इस उपलब्धि पर मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ सुरेश पटारिया ने सीएचसी प्रभारी डॉ मार्कण्डेय चतुर्वेदी एवं उनकी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। आयुष्मान आरोग्य मन्दिर चकदेईया पर कार्यरत सीएचओ स्वाति सिंह,एएनएम सविता मौर्या,पूनम कनौजिया एवं सीएमओ कार्यालय में तैनात डॉ रोहित,रितेश तिवारी सहित सीएचसी के चिकित्सक डॉ मुकेश यादव,डॉ गौतम जी गौरव,डॉ आशुतोष पांडेय,डॉ सौनक श्रीवास्तव,डॉ संजय सिंह,डॉ नेहा,डॉ निधिप्रदा मल्ल,डॉ अनामिका,अनिता यादव,प्रतिमा मौर्या,आशुतोष मिश्र,राकेश पांडेय,प्रकाश,अमित सिंह,बिमलेश दुबे,विजयकृष्ण द्विवेदी,विनोद कुमार,प्रवीण पांडेय,अशोक सिंह,राकेश मणि, अभिषेक पांडेय,वशीर,शाहिद अंसारी,ग्राम प्रधान चकदेईया संजीव कुमार सिंह आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये एक-दूसरे को बधाई दी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking