News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्रतियोगिता परीक्षा में एच एस ग्लोबल एकेडमी भैंसही के बच्चों ने लहराया परचम

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Sep 1, 2024  |  6:07 PM

250 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रतियोगिता परीक्षा में एच एस ग्लोबल एकेडमी भैंसही के बच्चों ने लहराया परचम WhatsApp
Responsive image

मथौली बाजार/ कुशीनगर । विकास खण्ड मोतीचक अंतर्गत ग्राम सभा पैकौली बावन के पंचायत भवन परिसर में रविवार को शिक्षक सम्मान समारोह व अंकगणित विषय की लिखित प्रतियोगिता कराई गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलापंचायत सदस्य अखिलेश दास गुप्ता व बिशिष्ट अतिथि पूर्व जिलापंचायत सदस्य जवाहर लाल गौतम रहे। प्रतियोगिता में तहसील के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा आठ तक के कुल 180 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

जिसमें एच एस ग्लोबल एकेडमी भैसही के अंश सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
एस डी डी पब्लिक स्कूल मथौली बाजार के ज्योति गुप्ता को द्वितीय, एच एस ग्लोबल एकेडमी भैसही के आदित्य शर्मा को तृतीय व प्रियांशु चौधरी एच एस ग्लोबल एकेडमी भैसही को चतुर्थ स्थान मिला। मुख्य अतिथि ने उपस्थित सभी शिक्षकों को अंग बस्त्र व स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अंश सिंह को सायकिल, द्वितीय स्थान पर रहे ज्योति गुप्ता को कूलर, तृतीय स्थान पाने वाले आदित्य शर्मा को पंखा व चतुर्थ स्थान पाने वाले प्रियांशु चौधरी को कुकर के अलावा 20 वच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

कार्यक्रम के आयोजक प्रधान प्रतिनिधि राम समुझ निषाद ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रगट किया ।और 2025 में होने वाली प्रतियोगिता की घोषणा की। संचालन अभिषेक कुमार निषाद ने किया। इस दौरान रविन्द्र तिवारी, संजय तिवारी, बिकाऊ यादव, राम रक्षा चौधरी, निखिल श्रीवास्तव, जितेंद्र गोड़,शिव, नीरज कुमार, कुंजनाथ सिंह, सत्येन्द्र द्विवेदी, अरविन्द निषाद आदि लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद

कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…

रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking